Calling his wife he jumped from 11th floor property dealer who lost millions in gambling committed suicide पत्नी को कॉल कर 11वीं मंजिल से कूदकर दी जान; सट्टे में करोड़ों हारे प्रॉपर्टी डीलर ने सुसाइड किया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी को कॉल कर 11वीं मंजिल से कूदकर दी जान; सट्टे में करोड़ों हारे प्रॉपर्टी डीलर ने सुसाइड किया

पुलिस के मुताबिक घटना से 25 मिनट पहले प्रबल ने अपनी पत्नी शिवानी से फोन पर बात की थी। शिवानी ने कहा था कि वह ऑफिस से निकल चुकी हैं रास्ते में हैं। शिवानी जब पहुंचीं तो अपार्टमेंट परिसर में भीड़ लगी थी। उनके पति खून से लथपथ पड़े थे। प्रबल सिर के बल गिरे थे। इस कारण उनका सिर फट गया।

Sat, 2 May 2026 12:22 PMsandeep हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share
पत्नी को कॉल कर 11वीं मंजिल से कूदकर दी जान; सट्टे में करोड़ों हारे प्रॉपर्टी डीलर ने सुसाइड किया

आईपीएल के सट्टे में करोड़ों रुपये हारकर लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर प्रबल जैन (35) ने कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव अपार्टमेंट के 11वें माले से कूदकर जान दे दी। वह कई साल से आईपीएल और ऑनलाइन सट्टा खेल रहे थे। सुसाइड नोट में भी उन्होंने पत्नी को सॉरी लिखकर कहा कि सट्टे की लत छोड़ न पाने के कारण वह आत्महत्या कर रहे हैं। अपनी मौत के खुद जिम्मेदार हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किए। दो मोबाइल, सुसाइड नोट कब्जे में लिए।

11वीं मंजिल से कूदकर दी जान

एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह के मुताबिक प्रबल जैन मूल रूप से सीतापुर जनपद के महमूदाबाद कस्बे के रहने वाले थे। दो साल से यहां जनेश्वर एन्क्लेव अपार्टमेंट में रहते थे। शिवानी फिनिक्स पलासियो मॉल में मैनेजर हैं। एक वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी। गुरुवार रात प्रबल जैन अकेले थे। उन्होंने फ्लैट अंदर से बंद करके अपार्टमेंट के 11वें माले से छलांग लगा दी। शोर सुनकर परिसर में टहल रहे पड़ोसी दौड़े।

खुदकुशी के लिए खुद को बताया जिम्मेदार

उन्होंने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। इस बीच शिवानी भी ऑफिस से आ गईं। घटना की जानकारी पर चौकी प्रभारी राहुल द्विवेदी और पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस को फ्लैट के अंदर टेबल पर एक नोटपैड मिला। उसमें चार पन्ने का सुसाइड नोट था। उसमें प्रबल ने लिखा है कि वह सट्टे की लत न छोड़ पाने के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। सट्टे में काफी रुपये हार चुके हैं। वह इस लत से छुटकारा पाना चाहते थे पर छोड़ नहीं पा रहे हैं। पत्नी अथवा किसी का कोई दोष नहीं है। वह अपनी मौत के खुद जिम्मेदार हैं। सॉरी शिवानी...। एसीपी ने बताया कि प्रबल जैन कितने रुपये सट्टे में हारे हैं? इसका उन्होंने कोई जिक्र नहीं किया है। परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया है। तफ्तीश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वकील ने 6.80 लाख लिए,केस भी हार गए; सुसाइड नोट लिख बर्खास्त सिपाही ने खुदकुशी की
ये भी पढ़ें:पत्नी की मौत के बाद आरोपों से टूटा पति, खूंटी पर सुसाइड नोट टांग दे दी जान

करोड़ों रुपये हारने की चर्चा, हर गेंद पर सट्टा

प्रॉपर्टी डीलर प्रबल जैन के सट्टे में करोड़ों रुपये हारने की चर्चा उनके परिचितों में है। लोगों का कहना है कि जब आईपीएल मैच होता था तो प्रबल हर समय मोबाइल पर आंखें गड़ाए रहते थे। चलते-फिरते भी वह मोबाइल पर अलर्ट रहते थे। हर गेंद पर सट्टा लगाते थे। ऑनलाइन सट्टा खेलने के साथ ही वह अपने परिचितों के साथ भी हर बात पर शर्त लगाते थे। उन पर काफी कर्ज था।

प्रबल ने प्रेम विवाह किया था

प्रबल कई सालों से लखनऊ में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग कर रहे थे। एक साल पूर्व उन्होंने शिवानी से प्रेम विवाह किया था। ट्रॉमा में पति की मौत की पुष्टि होते ही शिवानी बदहवास हो गईं। उनकी हालत बिगड़ते देख आस पास खड़े लोगों ने समझाया। परिवारीजन भी पहुंच गए। उन्होंने ढांढस बंधाते हुए उन्हें शांत कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिजिटल अरेस्ट में फंसी विवाहिता ने की खुदकुशी, सालगिरह से पहले मौत को लगाया गले

सुसाइड नोट में पत्नी को लिखा- सॉरी

गुड़ंबा पुलिस के मुताबिक घटना से 25 मिनट पहले प्रबल ने अपनी पत्नी शिवानी से फोन पर बात की थी। शिवानी ने कहा था कि वह ऑफिस से निकल चुकी हैं रास्ते में हैं। शिवानी जब पहुंचीं तो अपार्टमेंट परिसर में भीड़ लगी थी। उनके पति खून से लथपथ पड़े थे। प्रबल सिर के बल गिरे थे। इस कारण उनका सिर फट गया।

इच्छाशक्ति बेहद जरूरी

डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि इस लत से बाहर निकलने के लिए सबसे जरूरी है मजबूत इच्छाशक्ति और सही रणनीति है। दोस्त और परिवारीजनों ने समस्या साझा करें। दवा काउंसिलिंग से नियंत्रण में आ सकती है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।