UP Azamgarh Doctor Killed Wife in Illicit Relation Man Murder Wife for not giving birth यूपी में पतियों ने खेला खूनी खेल, कहीं अवैध संबंध का शक कहीं बच्चा न होने पर पत्नी की हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में पतियों ने खेला खूनी खेल, कहीं अवैध संबंध का शक कहीं बच्चा न होने पर पत्नी की हत्या

यूपी के आजमगढ़ में रौनापार क्षेत्र में एक बंगाली डॉक्टर ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एक घटना में बच्चा न होने पर युवक ने भाई के साथ मिलकर पत्नी को मार डाला।

Sat, 2 May 2026 11:55 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, आजमगढ़
share
यूपी में पतियों ने खेला खूनी खेल, कहीं अवैध संबंध का शक कहीं बच्चा न होने पर पत्नी की हत्या

यूपी के आजमगढ़ में रौनापार क्षेत्र में एक बंगाली डॉक्टर ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महराजगंज क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम गांव निवासी 30 वर्षीय वंदना पुत्री रामलवट ने छह वर्ष पूर्व बंगाली डॉक्टर तन्मय विश्वास से प्रेम विवाह किया था। दंपति की चार वर्ष की एक बेटी है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी तन्मय करीब 12 वर्षों से रौनापार के हैदराबाद में दवाखाना चलाता है।

वह पास ही किराये के मकान में पत्नी और बेटी के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के शक में दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था। गुरुवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान तन्मय ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद देर रात फिर तन्मय ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया जिससे वंदना की मौत हो गई। घटना के बाद तन्मय फरार हो गया। घटना के वक्त इनकी छोटी बेटी भी नीचे कमरे में सोई हुइ्र थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटियों से बोला- पुलिस को बताना चोर आया; लव अफेयर में रोड़ा बनी पत्नी की हत्या

छह माह से चल रहा था विवाद

विवाहिता के भाई अजय ने बताया कि पिछले छह माह से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। तन्मय अक्सर वंदना के साथ मारपीट करता था। वह दो माह से मायके में रह रही थी और कुछ दिन पहले ही हैदराबाद आई थी। आसपास के लोगों ने भी बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

बच्चा न होने पर भाई संग मिलकर पत्नी को मार डाला

अतरौलिया क्षेत्र के रतुआपार गांव में बच्चा न होने पर युवक ने भाई के साथ मिलकर पत्नी को मार डाला। शुक्रवार की सुबह वह अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी गांव निवासी सूर्यप्रकाश सिंह की 36 वर्षीय बेटी सिंपी की शादी 14 वर्ष पूर्व अतरौलिया थाना क्षेत्र के रतुआपार गांव निवासी पंकज सिंह के साथ हुई थी। सिंपी को बच्चे नहीं थे। जिसे लेकर अक्सर विवाद होता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:41 की हो गई हूं, घरवाले नहीं करा रहे शादी, महिला की शिकायत से पुलिस भी हैरान

गुरुवार की रात पंकज ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह पति ने मायकवालों को फोनकर बताया कि सिंपी हैंडपंप के ऊपर गिर गई। सिर में चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। वह भाई के साथ मिलकर शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गया। इस दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने सिंपी के पिता को मोबाइल पर घटना के बारे में जानकारी दे दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी पर रखता था बुरी नजर; प्रेमिका ने लिव इन पार्टनर को मार डाला

पिता ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर पति सहित अन्य लोग घर से फरार हो गए। कुछ ही देर बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए। सिंपी के सिर, पेट और सीने पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता सूर्यप्रकाश सिंह की तहरीर पुलिस ने पति पंकज, देवर विनय और सास के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष देवेंद्रनाथ दूबे ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर साक्ष्य जुटाया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।