Three people hanged themselves in front of the administration that had come to demolish house मकान तोड़ने पहुंचे प्रशासन के सामने बाप-बेटे समेत तीन ने लगाई फांसी, अधिकारियों में मचा हड़कंप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मकान तोड़ने पहुंचे प्रशासन के सामने बाप-बेटे समेत तीन ने लगाई फांसी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

शाहजहांपुर में प्रशासन की कार्रवाई के दौरान उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मकान तोड़ने पहुंची टीम के सामने ही बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर ली। मौके पर मौजूद पुलिस ने दो लोगों को बचा लिया, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Wed, 8 April 2026 08:55 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share
मकान तोड़ने पहुंचे प्रशासन के सामने बाप-बेटे समेत तीन ने लगाई फांसी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

यूपी के शाहजहांपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मकान तोड़ने पर प्रशासन के सामने बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने फांसी लगा ली। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को बचा लिया, वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट भी अस्पताल पहुंचे।

शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के मगटोरा गांव के मजरेता में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रशासन की टीम चकरोड में मकान होने की बात कहकर जेसीबी लेकर उसे तोड़ने पहुंची। कार्रवाई के दौरान विरोध में बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने घर के पास ही पेड़ पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर ली। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत दो लोगों को उतारकर बचा लिया, जबकि तीसरे व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NIA के डिप्टी एसपी तंजील और पत्नी की हत्या के आरोपी की फांसी रद्द, केस से भी बरी

घटना की जानकारी मिलते ही देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट भी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले भी प्रशासन की टीम इसी मकान को तोड़ने पहुंची थी। मंगलवार को एक बार फिर पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर टीम पहुंची, जिसके बाद यह पूरा घटनाक्रम सामने आया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्योंकि हर वकील की सांसों में अदालत..., कातिल को जज ने यूं सुनाई फांसी की सजा

जान देने से रोक रही बहन को हाथ में काटा, फिर फंदे से लटकी

उधर, फर्रुखाबाद के कटरी क्षेत्र के गांव में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इससे कोहराम मच गया। ससुराल पक्ष का कहना बीमारी से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। जब महिला फांसी लगा रही थी तो उसे बचाने के प्रयास में उसने बहन को काट लिया। घटना के बाद मायके पक्ष को सूचना दी गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की।

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के गांवकुआं खेड़ा चौकी क्षेत्र के कुआं खेड़ा वजीर आलम के गांव बड़ी खजुरिया में 35 वर्षीय चांदनी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। ससुराल वालों का कहना है कि उसने बीमारी से तंग आकर अपने घर की ऊपरी मंजिल पर साड़ी के पल्लू से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिस समय चांदनी फांसी लगा रही थी, उसकी छोटी बहन नीलम वहां मौजूद थी। नीलम ने अपनी बहन चांदनी को रोकने का काफी प्रयास किया और उसे फंदे से उतारने की कोशिश की, लेकिन चांदनी ने अपने बहन के हाथ पर दांतों से काट लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल घुमाने के बहाने जंगल में ले जाकर पत्नी का गला घोंटा, खुद ही लिखा गुमशुदगी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।