up prisoners will not have to be included in the family census counting will be done in jail यूपी : कैदी को परिवार की जनगणना में नहीं करना होगा शामिल, यहां की जाएगी गिनती, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी : कैदी को परिवार की जनगणना में नहीं करना होगा शामिल, यहां की जाएगी गिनती

जनगणना में अब तक मकानों की गणना हुई। 3 दिनों में मकानों की गणना के साथ नजरी नक्शा बनाने का काम पूरा हो गया। सोमवार से व्यक्तियों की गणना और घर में उपलब्ध सुविधाओं का ब्योरा जुटाने का काम शुरू होगा। परिवार की परिभाषा रसोईं पर आधारित है। एक रसोई पर जितने लोग आश्रित होंगे वह सभी परिवार के सदस्य होंगे।

Mon, 25 May 2026 03:59 PMAjay Singh लखनऊ, रामेन्द्र प्रताप सिंह
share
यूपी : कैदी को परिवार की जनगणना में नहीं करना होगा शामिल, यहां की जाएगी गिनती

UP News : इस बार जनगणना में परिवार की परिभाषा पूरी तरह अलग कर दी गई है। जेल में रह रहे कैदियों की गणना ‘जेल परिवार’ के रूप में होगी। कैदी के परिवार को अपने परिवार की जनगणना में शामिल नहीं करना होगा। जनगणना निदेशालय ने सभी से सही जानकारी देने की अपील की है।

जनगणना में अब तक मकानों की गणना हुई। तीन दिनों में मकानों की गणना के साथ नजरी नक्शा बनाने का काम पूरा हो गया। सोमवार से व्यक्तियों की गणना और घर में उपलब्ध सुविधाओं का ब्योरा जुटाने का कार्य शुरू हो जाएगा। परिवार की परिभाषा रसोईं पर आधारित है। एक रसोई पर जितने लोग आश्रित होंगे वह सभी परिवार के सदस्य होंगे। इसमें किसी संस्थान में रहने वाले और एक ही रसोई से भोजन प्राप्त करने वाले असंबंधित व्यक्तियों के समूह को संस्थागत परिवार माना जाएगा। इसमें जेल में रहने वाला कैदी भी जेल परिवार का सदस्य होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP पंचायत चुनाव तक ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी, CM योगी की हरी झंडी

जनगणना में बोर्डिंग हाउस, मेस, हास्टल, बचाव गृह, निगरानी गृह, भिखारी गृह, आश्रम, वृद्धाश्रम, बाल गृह, अनाथालय आदि को संस्थागत परिवार माना गया है। लेकिन संस्था में काम करने के बाद यदि उसी संस्था में अन्य कमरों में रहते हैं और अलग खाना बनाने हैं तो प्रत्येक को अलग परिवार माना जाएगा। कमरों को अलग जनगणना मकान माना जाएगा।

जनगणना में आरडब्ल्यूए का लिया जाएगा सहयोग

शहर में जनगणना अभियान को प्रभावी और सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए अब रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों का सहयोग लिया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन ने सभी जोनल अधिकारियों और जनगणना चार्ज अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। अपर नगर आयुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि 25 मई को शाम 5:30 बजे लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।

बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त गौरव कुमार करेंगे। इसमें शहर की प्रमुख आरडब्ल्यूए और यूआवासीय सोसायटियों के पदाधिकारी शामिल होंगे। नगर निगम ने निर्देश दिए हैं कि सभी जोनल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख सोसायटियों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत संपर्क करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में फिर एनकाउंटर : 18 महिलाओं से लूटने वाले 2 इनामी बदमाश ढेर; 2 सिपाही घायल
ये भी पढ़ें:कल का मौसम, 25 मई : UP में आसमान से और बरसेगी आग; बांदा-प्रयागराज में रेड अलर्ट
ये भी पढ़ें:कुछ अदृश्य शस्त्र भी…, शस्त्र लाइसेंस रिपोर्ट के बहाने अखिलेश ने BJP पर कसा तंज

भीषण गर्मी में जनगणना जुलाई बाद कराने की मांग

जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष मीना सिंह ने गर्मी को देखते हुए जनगणना के कार्य से जुलाई या जुलाई माह के बाद कराने की मांग मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किया है। कहा कि भीषण गर्मी में जनगणना न कराई जाए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।