UP Prayagraj Wife Ran With lover Before Suhagrat Family Paid Full expenses to Groom सुहाग की सेज से उठकर दुल्हन प्रेमी संग भागी, लड़की के परिवार को चुकानी पड़ी इसकी कीमत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सुहाग की सेज से उठकर दुल्हन प्रेमी संग भागी, लड़की के परिवार को चुकानी पड़ी इसकी कीमत

यूपी के प्रयागराज में एक महिला शादी होते ही अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। घटना मऊआइमा की है। शादी के सीजन में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन पहली ही रात सुहाग सेज से उठकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

Wed, 6 May 2026 09:34 AMSrishti Kunj प्रयागराज
share
सुहाग की सेज से उठकर दुल्हन प्रेमी संग भागी, लड़की के परिवार को चुकानी पड़ी इसकी कीमत

यूपी के प्रयागराज में एक महिला शादी होते ही अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। घटना मऊआइमा की है। शादी के सीजन में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन पहली ही रात सुहाग सेज से उठकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। कहा जा रहा है कि लड़की ने परिवार के दबाव में आकर शादी की थी। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने शादी में हुए खर्च को लौटाकर सारी कीमत चुकाई। बाद में थाने में पंचायत के जरिए मामला सुलझाया गया, जहां कन्या पक्ष को वर पक्ष का शादी खर्च लौटाना पड़ा।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी जौनपुर जिले में तय हुई थी। दो मई को धूमधाम से बारात आई और तीन मई को दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। उसी रात दुल्हन घर के बाहर बने शौचालय में शौच को जाने का बहाना बनाकर निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर तक तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजन परेशान हो गए। पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लाल जोड़े में एक युवती को बाइक पर एक युवक के साथ जाते देखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में मासूम के हत्यारे को मार गिराया; हरदोई में शातिर मेहनूर का एनकाउंटर

सूचना मिलने पर वर पक्ष ने जौनपुर के केराकत थाने में शिकायत दी। पुलिस दुल्हन की तलाश में मऊआइमा पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर केराकत थाने गई। मंगलवार को दिनभर चली पंचायत में कन्या पक्ष ने स्वीकार किया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था और वह इस शादी से राजी नहीं थी। सामाजिक दबाव के चलते शादी कराई गई थी। बाद में बिरादरी के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और कन्या पक्ष ने वर पक्ष को शादी का खर्च वापस कर दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया है, लेकिन क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाठग रवींद्र ने नोएडा से शुरू किया था ठगी का सफर, अलीगढ़ में पहला केस
ये भी पढ़ें:संजय सेठ ने बताया- रक्षा क्षेत्र में निजी सेक्टर की भागीदारी 50 प्रतिशत होगी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।