UP Police arrested a man from Kushinagar who was posing as a fake IFS officer and promising jobs and promotions IFS अफसर बनकर जमाता था धौंस, नौकरी और प्रमोशन दिलाने के नाम पर ठगी, यूपी पुलिस ने धर दबोचा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

IFS अफसर बनकर जमाता था धौंस, नौकरी और प्रमोशन दिलाने के नाम पर ठगी, यूपी पुलिस ने धर दबोचा

यूपी पुलिस ने खुद को IFS अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने और कर्मचारियों को प्रमोशन कराने का झांसा देकर उनसे पैसे वसूलता था।

Mon, 9 March 2026 03:15 PMPawan Kumar Sharma भाषा, कुशीनगर
share
IFS अफसर बनकर जमाता था धौंस, नौकरी और प्रमोशन दिलाने के नाम पर ठगी, यूपी पुलिस ने धर दबोचा

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पुलिस ने खुद को भारतीय विदेश सेवा (IFS) का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने और कर्मचारियों को प्रमोशन कराने का झांसा देकर उनसे पैसे वसूलता था। आरोपित अपनी जाल में कई युवाओं को फंसा चुका है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला रविन्द्र नगर क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पवन चौहान नाम का एक व्यक्ति खुद को IFS अधिकारी बताकर ग्रामीण इलाकों के युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का लालच दे रहा है और उनसे ठगी कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस टीम ने रविवार को कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवा गांव निवासी पवन चौहान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कई संदिग्ध और जाली दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक फर्जी पहचान पत्र, दो जाली आधार कार्ड, एक मतदाता पहचान पत्र, पांच एटीएम कार्ड, तीन मुहरें, एक डायरी और दो प्रोटोकॉल पेपर समेत कई दस्तावेज जब्त किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देशभर में ठगी करने वाले गिरोह के दो फर्जी जीएसटी अफसर दबोचे, चार की तलाश जारी

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह खुद को भारतीय विदेश सेवा का अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाता था। इसी झूठी पहचान के सहारे वह अलग-अलग सरकारी विभागों में अपनी धौंस दिखाकर काम निकलवाने की कोशिश करता था। उन्होंने बताया कि पवन चौहान खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाता था। वह उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देता और इसके बदले उनसे पैसे लेता था। इसके अलावा वह कुछ सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन दिलाने और अन्य सरकारी लाभ दिलाने का लालच देकर भी उनसे धन ऐंठता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कफ सिरप के बाद अब यूपी में सप्लाई हो रहे नकली इनहेलर! Cipla के 8000 लेबल पकड़े

नोएडा में भी पकड़े गए थे जालसाज

इससे पहले नोएडा पुलिस ने भी ठगी करने वालों को धर दबोचा था। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 100 से अधिक लोगों से 70 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को 28 फरवरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से नौ भारतीय पासपोर्ट, चार मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, सात फर्जी नौकरी संबंधी पंपलेट, नौ नकली वीजा प्रिंटआउट, सात एयरलाइन टिकट प्रिंटआउट और 73,500 रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर की गिरफ्तारी की गई, जिसने आरोप लगाया था कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे करीब 1.5 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों की पहचान नियाज अहमद (43) उर्फ अरमान और राजू शाह (33) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि अहमद महाराजगंज का निवासी है और दिल्ली के जामिया नगर में रह रहा था, जबकि बिहार का सिवान निवासी शाह गुरुग्राम के मानेसर में रह रहा था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नोएडा) मनीषा सिंह ने बताया था कि सेक्टर-126 थाना पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फर्जी मान्यता दिखाकर 10वीं में एडमिशन लेता था, स्कूल चेयरमैन गिरफ्तार
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।