Gurugram police arrested a school chairman who allegedly obtained admissions for Class 10 using fake accreditation फर्जी मान्यता दिखाकर 10वीं में एडमिशन लेता था, गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़ा स्कूल चेयरमैन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फर्जी मान्यता दिखाकर 10वीं में एडमिशन लेता था, गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़ा स्कूल चेयरमैन

गुरुग्राम पुलिस की मानेसर क्राइम ब्रांच ने शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूल के चेयरमैन को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-9बी स्थित एडुक्रेस्ट इंटरनेशनल स्कूल द्वारा सीबीएसई की फर्जी मान्यता दिखाकर छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ लाखों की ठगी करने का आरोप है।

Sat, 7 March 2026 05:37 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
फर्जी मान्यता दिखाकर 10वीं में एडमिशन लेता था, गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़ा स्कूल चेयरमैन

गुरुग्राम पुलिस की मानेसर क्राइम ब्रांच ने शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूल के चेयरमैन को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-9बी स्थित एडुक्रेस्ट इंटरनेशनल स्कूल द्वारा सीबीएसई की फर्जी मान्यता दिखाकर छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ लाखों की ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के चेयरमैन विनीत कटारिया को गिरफ्तार कर लिया है।

एडमिट कार्ड न मिलने पर खुला राज

मामले का खुलासा तब हुआ जब 10वीं कक्षा की एक छात्रा को बोर्ड परीक्षा के समय एडमिट कार्ड नहीं दिया गया। छात्रा के पिता ने जब इसकी पड़ताल की, तो पता चला कि स्कूल के पास 10वीं कक्षा के लिए सीबीएसई की कोई मान्यता ही नहीं है। अभिभावकों का आरोप है कि प्रवेश के समय फर्जी संबद्धता नंबर और प्रमाण-पत्र दिखाए। ट्यूशन फीस, बिल्डिंग फंड और परीक्षा शुल्क के नाम पर भारी रकम वसूली। छात्रा का पूरा शैक्षणिक वर्ष बर्बाद कर दिया और उसके भविष्य को दांव पर लगा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में दादी सती चौक पर 47 करोड़ से फ्लाईओवर बनेगा, DPR मंजूर
ये भी पढ़ें:हाई टेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर कार्रवाई की मांग

25 बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

पुलिस पूछताछ में 38 साल के आरोपी विनीत कटारिया (एमबीए पास) ने कबूल किया कि वह पिछले आठ वर्षों से यह स्कूल चला रहा है। स्कूल के पास केवल 8वीं कक्षा तक की मान्यता थी, लेकिन अधिक पैसा कमाने के लालच में उसने फर्जी कागजात तैयार किए और 9वीं और 10वीं कक्षा में 25 बच्चों का दाखिला कर लिया।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने शिकायत पर सेक्टर-9ए थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 316(2) व 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में विनय उर्फ विनीत कटारिया स्कूल चेयरमैन, स्कूल प्रिंसिपल रिद्धिमा कटारिया, वाइस प्रिंसिपल सिमर बत्रा और स्कूल समन्वयक सोनिया को आरोपी बनाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मानेसर में कामकाजी महिलाओं के लिए खुशखबरी, 100 कमरे का हॉस्टल बनेगा

गुरुग्राम पुलिस की अभिभावकों से अपील

गुरुग्राम पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी स्कूल में दाखिला दिलाने से पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कूल की मान्यता की पुष्टि जरूर करें। पुलिस का कहना है कि बच्चों के भविष्य से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।