UP Panchayat elections likely after Assembly Chunav, voter final list date extended for fifth time विधानसभा के बाद यूपी पंचायत चुनाव के होने के आसार, प्रधानों का बढ़ेगा कार्यकाल या प्रशासक बैठेंगे?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

विधानसभा के बाद यूपी पंचायत चुनाव के होने के आसार, प्रधानों का बढ़ेगा कार्यकाल या प्रशासक बैठेंगे?

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के बाद पंचायत चुनाव के होने के आसार जताए जा रहे हैं। यूपी पंचायत चुनाव में देरी होने पर या तो कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है या फिर प्रशासक बैठाए जा सकते हैं।

Sat, 18 April 2026 06:40 PMDeep Pandey लखनऊ, हिन्दुस्तान
share
विधानसभा के बाद यूपी पंचायत चुनाव के होने के आसार, प्रधानों का बढ़ेगा कार्यकाल या प्रशासक बैठेंगे?

UP Panchayat election: यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख पांचवीं बार आगे बढ़ा दी गई है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 10 जून को होगा। इससे विधानसभा चुनाव के बाद ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पंचायत चुनाव में देरी होने पर या तो कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है या फिर प्रशासक बैठाए जा सकते हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 22 अप्रैल को जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख बढ़ाने का आदेश शनिवार को जारी कर दिया है। मतदाता सूची के कंप्यूटरीकरण का काम 21 अप्रैल से 28 मई तक होगा। मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग व राज्य मतदाता क्रमांक का आवंटन 29 मई से 9 जून तक होगा और फिर 10 जून को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग ने 23 दिसंबर 2025 को अनंतिम मतदाता सूची जारी की थी। अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीखें पहले 15 जनवरी और फिर 6 फरवरी, 28 मार्च, 15 अप्रैल व 22 अप्रैल घोषित हुईं और आगे बढ़ती रहीं। अब फिर इसे बढ़ाया गया है। अनंतिम मतदाता सूची में 12.69 करोड़ मतदाता दर्ज थे, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 40.19 लाख अधिक हैं। इस पर आयोग ने दावे और आपंत्तियां मांगे थे। प्रदेश भर से लाखों आपत्तियां मिलीं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मामला हाईकोर्ट में चल रहा है।

बार-बार अंतिम मतदाता सूची जारी करने की डेट भी बढ़ाई जा रही

उधर] अभी तक राज्य सरकार की ओर से समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग भी नहीं गठित किया है। ऐसे में आयोग गठन के बाद ओबीसी आरक्षण तय करने में ही कम से कम तीन महीने का समय लगेगा। बार-बार अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख भी बढ़ाई जा रही है। ऐसे में ग्राम पंचायत प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो जाएगा। अभी जो स्थिति है उससे आगे जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल 11 जुलाई और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई को खत्म हो रहा है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन में देरी होने से पंचायत चुनाव विधानसभा चुनावों के बाद कराए जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP पंचायत चुनाव से पहले प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज; लेखपाल सस्पेंड
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को झटका, आया बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव से पहले सपा जाएगी गांव-गांव, जानें क्या है अखिलेश का नया दांव

पद -------------- -----प्रथम बैठक---------- कार्यकाल खत्म

ग्राम पंचायत प्रधान ---27 मई 2021--------- 26 मई 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष -12 जुलाई 2021--- 11 जुलाई 2026

क्षेत्र पंचायत प्रमुख -----20 जुलाई 2021---19 जुलाई 2026

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।