Samajwadi Party will go village to village before UP Panchayat elections, know Akhilesh Yadav Ambedkar Jayanti plan यूपी पंचायत चुनाव से पहले सपा जाएगी गांव-गांव, जानें क्या है अखिलेश यादव का नया दांव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पंचायत चुनाव से पहले सपा जाएगी गांव-गांव, जानें क्या है अखिलेश यादव का नया दांव

यूपी में पंचायत और विधासभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी गांव-गांव जाएगी। अब सपा  ने नया दांव खेला है। पीडीए के साथ ही कॉडर वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी ने भी अंबेडकर जयंती को भव्यता से मनाने का प्लान बनाया है।

Fri, 3 April 2026 04:00 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी पंचायत चुनाव से पहले सपा जाएगी गांव-गांव, जानें क्या है अखिलेश यादव का नया दांव

UP News: यूपी विधानसभा 2027 और पंचायत चुनाव 2026 को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नया दांव खेला है। अभी तक मायावती की पार्टी बसपा अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करती थी पर अब समाजवादी पार्टी ने नया दांव खेला है। पीडीए के साथ ही कॉडर वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी ने भी अंबेडकर जयंती को भव्यता से मनाने का प्लान बनाया है। इस बार समाजवादी पार्टी गांव-गांव जाकर अंबेडकर की जयंती मनाएगी। माना जा रहा है कि विधानसभा और पंचायत चुनाव से पहले इस प्लान के तहत समाजवादी पार्टी बसपा के दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो सपा इसी प्लान के तहत कह रही है कि गांव-गांव अंबेडकर की जयंती मनाएगी। हालांकि मायावती की बसपा भी अंबेडकर जयंती पर बड़े आयोजन करेगी। बसपा भी अंबेडकर जयंती पर अपने आयोजन से अपनी ताकत दिखाने की करेगी।

दरअसल, शुक्रवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पर पार्टी के अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी अंबेडकर जयंती गांव-गांव मनाएगी। गांव स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिस तरीके का संकट संविधान पर है उसकी चर्चा हम लोग गांव स्तर पर करेंगे। यह अमृत काल का नहीं है यह सनातनियों का संकटकाल चल रहा है। अखिलेश यादव कहा कि यहां संतों को अपमानित किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल एसपी की शादी में शामिल सपा विधायकों से अखिलेश नाराज, कहा-नहीं जाना चाहिए था

अखिलेश ने बीजेपी पर महंगाई को लेकर हमला बोला

इसके साथ ही बीजेपी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सौदागर के तरीके से कम कर रही है हर चीज को बेच रही है। उनका लक्ष्य केवल मुनाफा कमाने का है , जो महंगाई हमको देखने को मिल रही है उनके भ्रष्टाचार की वजह से है। मुनाफे की वजह से बड़े पैमाने पर महंगाई बढ़ती चली जा रही है।जहां बेरोजगारी है और पढ़े-लिखे नौजवानों को बड़े-बड़े सपने दिखाए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश के लिए आ गए 'अंबेडकर' क्या कह दिया कि सपा हुई बमबम?

सपा प्रमुख ने 2027 में सरकार बनाने का किया दावा

सरकार को बताना चाहिए कि कितना निवेश हुआ और कितने रोजगार दिए, लेकिन सरकार इसका जवाब नहीं दे रही है। यह संविधान से चलने वाले लोग नहीं है यह मन विधान से चलने वाले लोग हैं ।हम लोग लोकतंत्र को मजबूत करना चाहते हैं यह लोग एक तंत्र में रहना चाहते हैं।संविधान हमारा रक्षक है संविधान हमारा बुनियाद है इस बुनियाद को यह संस्थाओं के माध्यम से समाप्त करना चाहते हैं। हमने 2024 में भाजपा का मुकाबला करके उनको हराया था आने वाले समय में 2027 में भाजपा को हरा करके यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपनी प्रेमिका के साथ कार में था पति, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर..
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।