up panchayat elections final voter list released know how many names deleted voters nine digit identification number UP Panchayat Chunav : फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 2.03 करोड़ नाम कटे; पहली बार लागू हुआ ये सिस्टम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Panchayat Chunav : फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 2.03 करोड़ नाम कटे; पहली बार लागू हुआ ये सिस्टम

अंतिम मतदाता सूची जारी होने के साथ ही यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानों का कार्यकाल पिछले महीने 26 मई को खत्म हो गया था। इसके साथ सीएम योगी के आदेश पर सरकार ने प्रधानों को ही प्रशासक के तौर पर जिम्मेदारी दी है। पंचायत चुनाव समय से नहीं होने के चलते यह निर्णय लेना पड़ा।

Wed, 10 June 2026 10:21 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
UP Panchayat Chunav : फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 2.03 करोड़ नाम कटे; पहली बार लागू हुआ ये सिस्टम

UP Panchayat Chunav Final Voter List : राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को बहुप्रतिक्षित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। इसमें कुल 12.58 करोड़ मतदाता हैं। पुनरीक्षण में 29 लाख के नाम बढ़े हैं और 2.03 करोड़ के नाम सूची से काटे गए हैं। जौनपुर में सबसे ज्यादा 36.97 लाख और गौतमबुद्धनगर में सबसे कम 2.09 लाख मतदाता हैं। पहली बार सभी मतदाताओं के स्टेट वोटर नंबर (एसवीएन) जारी किए गए हैं। चुनाव में फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) की मदद से फर्जी वोटिंग रोकी जाएगी। इससे मतदाताओं की फोटो खींचकर उसका तुरंत पूरा ब्योरा चेक किया जाएगा। इससे पहले किस मतदान किया है, तो तुरंत पकड़ा जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग तकनीक के प्रयोग से फर्जी मतदान को रोकेगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी की। वर्ष 2021 की मतदाता सूची में 12.29 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल थे। वर्ष 2025-26 की मतदाता सूची में 12.58 करोड़ मतदाता हैं। नई मतदाता सूची में कुल 2.32 करोड़ मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। मृतक व स्थानांतरित इत्यादि 2.03 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। ऐसे में 29.01 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची में बढ़े हैं। जौनपुर में सबसे अधिक 36.97 लाख, दूसरे नंबर पर आजमगढ़ में 35.76 लाख व तीसरे नंबर पर प्रयागराज में 34.95 लाख मतदाता हैं। सबसे कम गौतमबुद्धनगर में 2.09 लाख मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता वाले जिलों में दूसरे नंबर पर महोबा में 5.88 लाख व तीसरे नंबर पर चित्रकूट में 7 लाख मतदाता हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव से पहले ग्राम प्रधानों की बढ़ गई टेंशन, नए आदेश ने उड़ाई नींद

राज्य निर्वाचन आयोग ने 23 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की थी, इसमें कुल 12.69 करोड़ मतदाता शामिल थे। इसके बाद मतदाताओं को दावे व आपत्तियों का समय दिया गया और अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सभी जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा किया गया है।

सबसे अधिक मतदाता वाले 10 जिले

जिला मतदाता

जौनपुर 36.97 लाख

आजमगढ़ 35.76 लाख

प्रयागराज 34.95 लाख

सीतापुर 31.18 लाख

गोरखपुर 29.63 लाख

लखीमपुर खीरी 28.87 लाख

हरदोई 28.73 लाख

गाजीपुर 28.11 लाख

बलिया 26.97 लाख

गोंडा 26.74 लाख

सबसे कम मतदाता वाले 10 जिले

जिला मतदाता

गौतमबुद्धनगर 2.09 लाख

महोबा 5.88 लाख

चित्रकूट 7 लाख

हमीरपुर 7.28 लाख

शामली 7.47 लाख

हापुड़ 7.47 लाख

बागपत 8.11 लाख

ललितपुर 8.57 लाख

श्रावस्ती 8.58 लाख

औरैया 9.57 लाख

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव: 36 जिलों की पंचायतों में डुप्लीकेट वोटर की जांच पूरी
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव कब होंगे? HC का सरकार से सवाल; OBC आयोग की रिपोर्ट भी मांगी
ये भी पढ़ें:नई जनगणना से UP पंचायत चुनाव के लिए OBC आरक्षण तय हो, ग्राम प्रधानों की डिमांड

चुनाव कराने को आयोग की तैयारी पूरी

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदाता सूची जारी किए जाने के बाद चुनावी तैयारियां उसके स्तर से लगभग पूरी हो गई है। अब उसे जैसे ही चुनाव कराने के निर्देश मिलेंगे, वह शेष तैयारियां पूरी कर चुनाव संपन्न करा लेगा। फिलहाल ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो चुका है और उन्हें प्रशासक की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। वहीं समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग भी अब जिलों का दौरा कर ओबीसी आरक्षण तय करने के काम में जुट गया है।

ब्लॉक प्रमुखों का 19 जुलाई को खत्म होगा कार्यकाल

ग्राम प्रधानों के बाद जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल 11 जुलाई व ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई को खत्म होगा। तब तक अगर चुनाव न हुए तो इनका भी कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के बाद इसकी मांग भी तेज हो गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।