up news moradabad bilari property dealer ranjit chauhan murder sangeet som close aide प्रेमिका के चक्कर में मारा गया संगीत सोम का करीबी प्रापर्टी डीलर, युवती के भाई और पिता ने की हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमिका के चक्कर में मारा गया संगीत सोम का करीबी प्रापर्टी डीलर, युवती के भाई और पिता ने की हत्या

मुरादाबाद के बिलारी में प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान की प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई। युवती के पिता और भाई ने रंजीत को घर में घुसकर गोली मारी और फरसे से हमला किया। रंजीत भाजपा नेता संगीत सोम का करीबी थी। पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर पांच टीमें तलाश में लगा दी हैं।

Wed, 6 May 2026 07:47 AMYogesh Yadav मुरादाबाद (बिलारी) संवाददाता
share
प्रेमिका के चक्कर में मारा गया संगीत सोम का करीबी प्रापर्टी डीलर, युवती के भाई और पिता ने की हत्या

UP News: यूपी में मुरादाबाद के बिलारी इलाके में सोमवार रात हुई प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान (35) की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। रंजीत की हत्या किसी व्यावसायिक रंजिश में नहीं, बल्कि प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी। आरोप है कि प्रेमिका के पिता और भाइयों ने मिलकर रंजीत को पहले घेरा और फिर गोली मारकर व फरसे से काटकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित कर दी हैं। रंजीत की गिनती भाजपा नेता संगीत सोम के करीबियों में होती थी।

क्या है पूरा घटनाक्रम?

बिलारी के गांव कमालपुर चंदौरा निवासी रंजीत चौहान प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और राजनीतिक गलियारों में भी उसकी अच्छी पकड़ थी। रंजीत के भाई पिंकू चौहान द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, रंजीत का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे और इसी बात को लेकर रंजीत से रंजिश रखते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संगीत सोम के करीबी कारोबारी की हत्या, तीन गोली मारने के बाद फरसे से कूंचा सिर

सोमवार रात करीब आठ बजे जब रंजीत गांव के प्राइमरी स्कूल के पास टहल रहा था, तभी आरोपी अजय, उसके पिता योगेंद्र, अजय के मौसेरे भाई और एक अन्य रिश्तेदार ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरा देख रंजीत जान बचाने के लिए गांव के ही मुनेश पाल के घर में घुस गया, लेकिन हमलावरों ने उसे वहां भी नहीं बख्शा।

फरसे और गोली से किया हमला

तहरीर के मुताबिक, घर के अंदर घुसकर अजय ने रंजीत को गोली मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसके पिता योगेंद्र ने रंजीत के सिर पर फरसे से कई वार किए, जिससे उसका सिर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर इकट्ठा होते, आरोपी वहां से फरार हो गए। रंजीत के भाई पिंकू, जो उस वक्त बाजार से लौट रहे थे, उन्होंने आरोपियों को भागते हुए देखने का दावा किया है। रंजीत को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या बोली पुलिस

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अजय, योगेंद्र और दो अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की पांच टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP के दो विधायकों में जमीन कब्जे पर छिड़ी रार, गालीगलौज-हाथापाई तक पहुंचा मामला
ये भी पढ़ें:लेंबोर्गिनी कांड में तंबाकू कारोबारी के बेटे पर शिकंजा, 180 पेज की चारशीट दाखिल
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।