moradabad property dealer ranjeet murder sangeet som close aide bilari up crime news संगीत सोम के करीबी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, तीन गोली मारने के बाद फरसे से कूंच दिया सिर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

संगीत सोम के करीबी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, तीन गोली मारने के बाद फरसे से कूंच दिया सिर

मुरादाबाद भाजपा नेता संगीत सोम के करीबी प्रॉपर्टी डीलर रंजीत सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले रंजीत को तीन गोलियां मारीं और फिर फरसे से हमला कर उनका सिर कूंच दिया। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताया जा रहा है।

Tue, 5 May 2026 06:39 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
संगीत सोम के करीबी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, तीन गोली मारने के बाद फरसे से कूंच दिया सिर

UP News: यूपी के मुरादाबाद में बिलारी थाना क्षेत्र में सोमवार रात भाजपा नेता संगीत सोम के करीबी प्रॉपर्टी डीलर बेरहमी से हत्या कर दी गई। तीन गोली मारकर मौत के घाट उतारने के बाद हमलावरों ने फरसे से मारकर सिर भी कूंच दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मारे गए प्रॉपर्टी डीलर के भाई की तहरीर पर एक नामजद समेत कई के खिलाफ तहरीर दी गई है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताया गया है।

थाना बिलारी के गांव कमालपुर चंदौरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर रंजीत (40) पुत्र सुरेश पाल सिंह की गांव के ही अजय से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। बताया गया कि सोमवार की शाम लगभग 7 बजे रंजीत टहलने के लिए घर से निकला था। गांव में पंचायत घर के पास उसे अजय ने अपने साथियों के साथ रोक लिया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान हमलावरों ने रंजीत पर गोली भी चलाई, जिससे वह बचने के लिए तोमर के घर में घुस गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में अलसुबह एनकाउंटर, चार बच्चों और मां के हत्यारे को पुलिस ने मार गिराया

यह देख हमलावर भी वहां पहुंच गए और उन्होंने रंजीत पर तीन गोली चलाईं। इतना ही नहीं हमलावरों ने फरसा से उसके सिर में भी वार किया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। मौके पर ही रंजित की मौत हो गई। हत्या की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर घटना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह व सीओ अशोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाजपा नेता संगीत सोम का करीबी मृतक रंजीत

मुरादाबाद। कमालपुर चंदौरा के ग्राम प्रधान ने बताया कि रंजीत प्रॉपर्टी डीलर के अलावा राजनीति व समाजसेवा में भी सक्रिया था। बताया गया कि रंजीत भाजपा नेता संगीत सोम का करीबी था और उनकी टीम का सदस्य भी था। रंजीत अक्सर लोगों की मदद भी करता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में आंधी-बारिश का कहर, 24 की मौत, आज भी 21 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

पहले रंजीत के साथ ही रहता था अजय

मुरादाबाद। सोमवार की शाम गांव के ही अजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंजीत की हत्या कर दी। बताया गया कि अजय पहले रंजीत के साथ ही रहता था और उसकी टीम का हिस्सा था, लेकिन काफी समय पहले किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और अजय, रजीत से रंजिश रखने लगा। लेकिन यह किसी ने नहीं सोचा था कि अजय रंजिश के चलते रंजीत की हत्या कर देगा।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह के अनुसार कमालपुर चंदौरा में रंजित की पुरानी रंजिश में युवक की हत्या की गई है। रंजिश की वजह की जानकारी की जा रही है। फिलहाल मृतक के भाई की तहरीर पर हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रीपेड से पोस्टपेड मीटर; हर माह 10 तक बिजली बिल, 25 तक डेडलाइन, जानिए नए नियम
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।