up news unnao bjp mla brajesh rawat vs pankaj gupta land dispute controversy भाजपा के दो विधायकों में जमीन कब्जे पर छिड़ी रार, गालीगलौज और हाथापाई तक पहुंचा मामला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भाजपा के दो विधायकों में जमीन कब्जे पर छिड़ी रार, गालीगलौज और हाथापाई तक पहुंचा मामला

उन्नाव में भाजपा के दो विधायक ब्रजेश रावत और पंकज गुप्ता जमीन विवाद को लेकर आमने-सामने हैं। मोहान विधायक ब्रजेश रावत ने सदर विधायक पर कोर्ट के स्टे के बावजूद जमीन कब्जाने और हाथापाई का आरोप लगाया है। वहीं, सदर विधायक ने आरोपों को निराधार बताते हुए मामले की प्रशासनिक जांच की बात कही है।

Wed, 6 May 2026 05:57 AMYogesh Yadav उन्नाव। संवाददाता
share
भाजपा के दो विधायकों में जमीन कब्जे पर छिड़ी रार, गालीगलौज और हाथापाई तक पहुंचा मामला

UP News: यूपी के उन्नाव में जमीन कब्जे को लेकर भाजपा के दो विधायकों के बीच रार छिड़ गई है। मोहान सीट से विधायक ब्रजेश रावत ने सदर विधायक पंकज गुप्ता और उनकी बहन दीप्ति गुप्ता पर जमीन हड़पने की कोशिश और हाथापाई-गालीगलौज का आरोप लगाया है। उन्होंने कोर्ट से स्टे होने के बावजूद कब्जे की कोशिश की तहरीर डीएम और सदर कोतवाली को दी है। उधर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने माना कि उनकी बहन का जमीन विवाद है, लेकिन हाथापाई-गालीगलौज में अपना नाम घसीटने को उन्होंने गलत बताया है।

मोहान विधायक ब्रजेश रावत ने भाई राजेश रावत की ओर से पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवीनमंडी के पास वाजिदपुर उर्फ राजेपुर में ननिहाल से मिली उनकी छह बीघा जमीन है। इससे सटी हुई कुछ जमीन सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अपनी बहन दीप्ति के नाम खरीदी है। उसी की आड़ में मेरी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओपी राजभर के गनर ने युवती का किया रेप, चार साल तक की दरिंदगी, भेजा गया जेल

विवाद बढ़ने पर मैं सिविल कोर्ट चला गया, जहां से स्टे मिल गया। मंगलवार सुबह पता चला कि दीप्ति गुप्ता निवासी बाबूगंज ने कब्जे की नीयत से जमीन पर सीमेंट के पिलर गड़वा दिए हैं। मौके पर पहुंचने पर वहां मौजूद विधायक व दीप्ति के समर्थकों ने गाली-गलौज कर हाथापाई की। एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने बताया कि तहरीर सदर कोतवाली में दी गई है। जांच पड़ताल के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि आज के किसी घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। बहन से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मुझे बेवजह घसीटना गलत है। तहसील प्रशासन नापजोख कर ले। जिसकी जमीन निकले उसको दी जाए। हाथापाई और गाली-गलौज का आरोप निराधार है। सुबह करीब 11 बजे की घटना बताई जा रही है। उस वक्त मैं कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में था।

उधर, मोहान विधायक ब्रजेश रावत का कहना है कि मेरी छह बीघा जमीन के बगल में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अपनी बहन दीप्ति के नाम पर मंडी के पास जमीन खरीदी है। इसीकी आड़ में वह मेरी भी जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। इसका मुकदमा कोर्ट में है, जहां से स्टे आदेश िमल चुका है। इसके बाजूद बलपूर्वक कब्जे की कोशिश की गई। मामले की जानकारी डीएम को देने साथ कोतवाली में तहरीर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लेंबोर्गिनी कांड में तंबाकू कारोबारी के बेटे पर शिकंजा, 180 पेज की चारशीट दाखिल
ये भी पढ़ें:ग्लैमर की दुनिया छोड़ अध्यात्म की राह पर एना जयसिंघानी, प्रेमानंद से ली दीक्षा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।