UP Moradabad Teacher Molested Raped Student for 9 years on pretext of marriage टीचर ने शादी का झांसा देकर छात्रा का 9 साल तक किया शोषण, मंगेतर को कॉल कर तुड़वाया रिश्ता, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

टीचर ने शादी का झांसा देकर छात्रा का 9 साल तक किया शोषण, मंगेतर को कॉल कर तुड़वाया रिश्ता

यूपी के मुरादाबाद में एक शिक्षक ने छात्रा का रेप किया। बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्रा के शोषण का शर्मनाक मामला सामने आया है।

Wed, 27 May 2026 07:53 AMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, मुरादाबाद
share
टीचर ने शादी का झांसा देकर छात्रा का 9 साल तक किया शोषण, मंगेतर को कॉल कर तुड़वाया रिश्ता

यूपी के मुरादाबाद में एक शिक्षक ने छात्रा का रेप किया। बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्रा के शोषण का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां साल 2016 में आरोपी ने आठवीं में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी को फेल होने का डर दिखाकर गणित का ट्यूशन देने के बहाने बुलाना शुरू किया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया।

पीड़िता के परिजनों ने उसका रिश्ता तय किया तो आरोपी ने मंगेतर को कॉल कर उसका रिश्ता भी तुड़वा दिया। सिविल लाइंस पुलिस ने को जेल भेज दिया है। मामले में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि साल 2016 में वह पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। उस समय उसकी उम्र 14 साल थी। पीड़िता के अनुसार उस स्कूल में सिविल लाइंस के मोरा मुस्तकम में रहने वाला अमरोहा के गांव मालीपुर निवासी जलज शिक्षक था। वह गणित में फेल होने का डर दिखाकर पीड़िता को ट्यूशनल के बहाने अपने घर ले जाने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंटर पास युवक ने 9 साल तक जेई को लगाया चूना, खुद को RBI अफसर बताकर ठगे 95 लाख

पीड़िता का आरोप है 5 नवंबर 2017 को जलज उसे बहलाफुसला कर कैलसा रोड स्थित एक कमरे पर ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया । एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में आरोपी जलज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसएचओ मनीष सक्सेना की टीम ने आरोपी जलज को जेल भेजा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होटल से बिना देखे नीचे फेंका मलबा, मैनेजर का सिर-कान फटा, मौके पर ही मौत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

यूपी के मुरादाबाद में ही ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के रतुपुरा रोड स्थित एक गांव के युवक शिवा पुत्र डिग्गी ने अपने गांव की युवती को शादी का झांसा देकर उसे हवस का शिकार बनाया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो फिल्म वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती के परिवार वालों ने उसकी शादी कर दी तो 20 मई को दोपहर 12:30 बजे अपने भाई सचिन और दो अज्ञात लोगों की मदद से युवती की ससुराल से उसका अपहरण कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल में फिर गरजा बुलडोजर, स्कंद पुराण में वर्णित वाग्भारती तीर्थ कराया मुक्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने शिवा उसके भाई सचिन और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवती को खोजा जा रहा है। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।