Bulldozers roar again in Sambhal Vagbharati shrine mentioned in Skanda Purana freed from illegal occupation UP News संभल में फिर गरजा बुलडोजर, स्कंद पुराण में वर्णित वाग्भारती तीर्थ अवैध कब्जे से मुक्त, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

संभल में फिर गरजा बुलडोजर, स्कंद पुराण में वर्णित वाग्भारती तीर्थ अवैध कब्जे से मुक्त

यूपी के संभल में एक बार फिर बुलडोजर गरजा है। यहां श्मशान, कब्रिस्तान, तालाब और चकरोड की सरकारी भूमि से 40 साल पुराने अवैध कब्जों को धराशायी कर स्कंद पुराण में वर्णित वाग्भारती तीर्थ को मुक्त कराया गया है।

Wed, 27 May 2026 06:41 AMYogesh Yadav संभल, कार्यालय संवाददाता
share
संभल में फिर गरजा बुलडोजर, स्कंद पुराण में वर्णित वाग्भारती तीर्थ अवैध कब्जे से मुक्त

UP News: यूपी के संभल में एक बार फिर बुलडोजर ऐक्शन हुआ है। प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हयातनगर क्षेत्र में 40 साल पुराने अवैध कब्जे को जमींदोज कर दिया। प्रशासन ने स्कंद पुराण में वर्णित प्राचीन वाग्भारती तीर्थ स्थल, श्मशान, कब्रिस्तान और चकरोड की करीब डेढ़ बीघा सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। हयातनगर के कमलपुर सराय गांव में हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके के अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है। तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अभियान चलाया। जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण और कब्जे हटाए गए। राजस्व विभाग के अनुसार कब्जा की गई भूमि में नाली, तालाब, कब्रिस्तान और चकरोड की सरकारी जमीन शामिल थी।

प्रशासन के मुताबिक कोटला, सरायतरीन निवासी बेबी तबस्सुम फात्मा के परिवार ने विभिन्न गाटा संख्याओं की सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा था। इनमें गाटा संख्या 815 की नाली की भूमि, गाटा संख्या 813 का तालाब, गाटा संख्या 816 का कब्रिस्तान और गाटा संख्या 817 का चकरोड शामिल है। आरोप है कि महिला के बेटे अंबर ने कब्जा की गई जमीन को अपने खेत में मिलाने के साथ ही उसे गांव के लोगों को बटाई पर भी दे रखा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर संभल समेत डेढ़ दर्जन संवेदनशील जिलों में रहेगा अतिरिक्त पुलिस का पहरा

अवैध कब्जे पर दर्ज करा लिया था नाम

संभल में लगातार अवैध कब्जों पर ऐक्शन हो रहा है। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्कंद पुराण में वर्णित वाग्भारती तीर्थ गाटा संख्या 813 में तालाब के रूप में दर्ज है। इस ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थल पर लंबे समय से कब्जा था, जिसे अब हटाकर भूमि को कब्जामुक्त करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीर्थ तक जाने वाले रास्ते पर भी कब्जा कर लिया गया था और कुछ लोगों ने उस भूमि पर अपना नाम तक दर्ज करा लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल में अब मजार पर चला बुलडोजर; मिनटों में जमींदोज, सरकारी जमीन पर बनाई गई थी

अब सरकार के पक्ष में होगा बैनामा

तहसीलदार के अनुसार शुरुआत में कब्जाधारक रास्ते की भूमि छोड़ने को तैयार नहीं थे, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के बाद वे तीर्थ तक रास्ता देने पर सहमत हो गए। अब उस भूमि का बैनामा सरकार के पक्ष में कराया जाएगा, ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो।

प्रशासन ने श्मशान, कब्रिस्तान और चकरोड की भूमि भी कब्जामुक्त करा ली है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने साफ कहा कि सरकारी भूमि, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल हिंसा में अनुज चौधरी की गवाही दर्ज, बचाव पक्ष ने 2 घंटे में पूछे 150 सवाल
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।