UP Mirzapur Road Accident 11 Deaths till now 8 person from one village burnt alive मिर्जापुर सड़क हादसे में अब तक 11 की मौत, जिंदा जलने वाले 8 एक ही गांव के, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मिर्जापुर सड़क हादसे में अब तक 11 की मौत, जिंदा जलने वाले 8 एक ही गांव के

यूपी के मिर्जापुर में ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे चार वाहनों की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो में लगी आग में चालक समेत नौ लोग जिंदा जल गए। जबकि एक अन्य कार के चालक और ट्रक के खलासी की भी दबने से मौत हो गई।

Thu, 23 April 2026 08:10 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, मिर्जापुर
share
मिर्जापुर सड़क हादसे में अब तक 11 की मौत, जिंदा जलने वाले 8 एक ही गांव के

यूपी के मिर्जापुर में ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे चार वाहनों की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो में लगी आग में चालक समेत नौ लोग जिंदा जल गए। जबकि एक अन्य कार के चालक और ट्रक के खलासी की भी दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बोलेरो से नौ और क्षतिग्रस्त ट्रक और कार में फंसे दो शवों को बाहर निकाला। जिंदा जले नौ लोगों समेत दस की पहचान हो गई है। एसपी ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

चना लेकर मिर्जापुर आ रहा था ट्रक

मध्य प्रदेश से चना लदाकर एक ट्रक मिर्जापुर आ रहा था। ड्रमंडगंज के बड़का घुमान मोड़ के पास ट्रक जैसे ही पहुंचा, अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। ट्रक ने अनियंत्रित होकर आगे चल रही अल्टो कार, बोलेरो और एक अन्य ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बोलेरो में आग लग गई, जबकि अल्टो कार दोनों ट्रकों के बीच दब गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराने के बाद बोलेरो में लगी आग, नौ जिंदा जले

सूचना पर ड्रमंडगंज पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने बोलेरो में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद बोलेरो से नौ शवों को बाहर निकाला गया। वहीं कार और ट्रक में फंसे दोनों शवों को भी निकाला गया। कार चालक की पहचान सोनभद्र के राबर्ट्सगंज के परसिया दुबे गांव निवासी 26 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र मुन्नर प्रसाद के रूप में हुई है। हादसे के बाद मार्ग अवरुद्ध हो गया और मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इससे अफरातफरी मच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव में देरी से ग्राम प्रधान परेशान, योगी सरकार के सामने रख दी ये मांग

जिंदा जलने वाले आठ एक ही गांव के निवासी

बोलेरो में चालक समेत सभी नौ लोग जिंदा जल गए। जिंदा जले सभी लोग जिगना क्षेत्र के नरैना गांव के निवासी थे। इनकी पहचान 40 वर्षीय बीना सिंह पत्नी प्रदीप सिंह, 38 वर्षीयवंदना पत्नी अरुण सिंह, 30 वर्षीय पंकज पुत्र रामचंद्र सिंह, 18 वर्षीय पीयूष पुत्र प्रदीप सिंह, आठ वर्षीय सोनम पुत्री प्रदीप, 42 वर्षीया प्रियंका पत्नी कमलेश सिंह सात वर्षीय शिवा पुत्र अरुण सिंह, 18 वर्षीय कार्तिकेय पुत्र कमलेश सिंह के अलावा रामपुर हंसवार गांव निवासी बोलेरो चालक 40 वर्षीय विष्णु सिंह पुत्र चिक्कर सिंह के रूप में हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनगणना में खुद भी भर सकते हैं अपनी और परिवार की डिटेल, 7 से 21 मई तक मौका

एक कार दो ट्रकों के बीच फंसी

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि हादसा ट्रक का ब्रेक फेल होने से हुआ है। ड्रमंडगंज घाटी से उतरते समय ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया था। अनियंत्रित ट्रक ने एक कार, बोलेरो और फिर ट्रक में टक्कर मार दी। कार दोनों ट्रकों के बीच फंस गई थी, जबकि बोलेरो में आग लग गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।