Tragic Accident Mirzapur Bolero Catches Fire After Colliding with Truck Nine People Burnt Alive यूपी में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराने के बाद बोलेरो में लगी भीषण आग, नौ लोग जिंदा जले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराने के बाद बोलेरो में लगी भीषण आग, नौ लोग जिंदा जले

मिर्जापुर में बुधवार की देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मध्य प्रदेश से चना लादकर आ रहे ट्रक में एक बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक से टकराने के बाद बोलेरो में आग लग गई।

Wed, 22 April 2026 11:30 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share
यूपी में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराने के बाद बोलेरो में लगी भीषण आग, नौ लोग जिंदा जले

Mirzapur Hadsa: यूपी के मिर्जापुर में बुधवार की देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मध्य प्रदेश से चना लादकर आ रहे ट्रक में एक बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक से टकराने के बाद बोलेरो में आग लग गई। जब तक गाड़ी के अंदर बैठे लोग निकल पाते इससे पहले ही बोलेरो ने आग पकड़ ली और धू-धूकर जलने लगी। देखते ही देखते कार के अंदर बैठे नौ लोग जिंदा जल गए। घटना से चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया। आग बुझाने और राहत कार्य जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लगी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे एक ट्रक मध्यप्रदेश के ड्रमंडगंज घाटी से मिर्जापुर की ओर ढलान से नीचे उतर रहा था, उसके पीछे एक छोटी गाड़ी UP 65 एमपी 4038 थी, इसके पीछे एक खाद्यान्न लदा ट्रक था, दोनों ट्रक के बीच में चल रही छोटी गाड़ी दबकर पूरी तरह चिपक गई है। इस हादसे के बाद सबसे पीछे वाले ट्रक में एक बोलेरो गाड़ी यूपी 63 एसी 5589 पीछे ने आकर टक्कर मार दी। बोलेरो की ट्रक में टक्कर इतनी जोर से मारी थी कि बोलेरो ने आग पकड़ ली। पल भर में पूरा वाहन आग की लपटों से घिर गया।

लोगों के अनुसार हादसे के बाद बोलेरो में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया। सभी गाड़ी के अंदर से जल गए। हालांकि ग्रामीणों ने बोलेरो में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी तेज थी कि ग्रामीण उसके पास भी नहीं जा सके। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग को किसी तरह से बुझाया गया। गाड़ी के अंदर से अब तक नौ लोगों के शव बरामद हुए हैं। ट्रक/वाहनों को आगे खिंचवाकर मौके से घायल/मृतकों को निकाला जा रहा है। मौके पर 02 सीओ, 05 एसएचओ, 02 फायर टेंडर मय फोर्स मौजूद हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।