UP Meerut Ramraj Murder Case Police Arrested Accused in encounter after Viral video ​रामराज हत्याकांड: ऐलानिया कत्ल का आरोपी प्रदीप गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

​रामराज हत्याकांड: ऐलानिया कत्ल का आरोपी प्रदीप गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा

मेरठ-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर स्थित रामराज कस्बे में बुधवार को हुई दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरेंद्र सिंह की सरेबाजार चार गोलियां मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी प्रदीप (पुत्र रमेश धीमान) को पुलिस ने घेराबंदी कर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Thu, 26 Feb 2026 01:00 PMSrishti Kunj ​मेरठ/फलावदा
share
​रामराज हत्याकांड: ऐलानिया कत्ल का आरोपी प्रदीप गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा

मेरठ-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर स्थित रामराज कस्बे में बुधवार को हुई दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरेंद्र सिंह की सरेबाजार चार गोलियां मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी प्रदीप (पुत्र रमेश धीमान) को पुलिस ने घेराबंदी कर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। ​बुधवार को रामराज कस्बे के व्यस्त बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आरोपी प्रदीप ने सुरेंद्र सिंह पर एक के बाद एक चार गोलियां दागीं। सरेआम हुई इस फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। खौफ के मारे व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए और काफी देर तक इलाके में सन्नाटा पसरा रहा।

​पुलिस पर ताना तमंचा, दी थी बड़ी धमकी

​गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने समर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर ही तमंचा तान दिया। हालांकि, फलावदा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। बताया जा रहा है कि प्रदीप ने न केवल सुरेंद्र की हत्या की, बल्कि वारदात के बाद कई पुलिसकर्मियों को भी जान से मारने की धमकी देकर पुलिस को चुनौती दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भागने वाली हर औरत का यही अंजाम, एलानिया कत्ल के बाद हत्यारे का VIDEO वायरल

​हत्या की वजह: डेढ़ साल पुरानी रंजिश

​पुलिस जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और रंजिश की बात सामने आई है।

​मुख्य कारण

मृतक सुरेंद्र करीब डेढ़ साल पहले आरोपी प्रदीप के गांव (सनोता, फलावदा) से एक विवाहिता को अपने साथ ले गया था। प्रदीप इसी बात को लेकर सुरेंद्र से रंजिश रख रहा था और बदला लेने की फिराक में था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेम-प्रसंग में ऐलानियां कत्ल: भरे बाजार में हमलावरों ने युवक पर बरसाईं गोलियां

भरे बाजार किया ऐलानिया कत्ल

बता दें कि बुधवार को रामराज के मुख्य बाजार में बुधवार दोपहर बाइक सवार हमलावरों ने युवक को भरे बाजार घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। युवक को चार गोली मारी गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने ऐलानिया कत्ल का आरोप लगाया। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। सैफपुर फिरोजपुर रामराज के मोहल्ला जगजीवनपुरी निवासी 28 वर्षीय सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गांबा बुधवार दोपहर 1.30 बजे बाइक पर बाजार आया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हापुड़ की ‘रानी’ बांग्लादेशी निकली, फर्जी दस्तावेजों से वोटर बनी; SIR में खुलासा

आरोप है कि तभी फलावदा के सनौता निवासी प्रदीप धीमान ने साथी के साथ मिलकर सुनील पर हमला कर दिया। पहली गोली सुनील को कमर में मारी, सुनील की बाइक फिसल गई और लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद कमर और सिर में गोली मारी। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। आरोप है कि सुनील का प्रदीप की पत्नी पूनम से प्रेम प्रसंग था। एक साल पहले दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली थी। इसी के चलते प्रदीप ने कत्ल करने का ऐलान भी किया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।