love affair led to murder in meerut Bike riders shot dead young man crowded market प्रेम-प्रसंग में ऐलानियां कत्ल: भरे बाजार में बाइक सवारों ने युवक पर गोलियां बरसाकर उतारा मौत के घाट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेम-प्रसंग में ऐलानियां कत्ल: भरे बाजार में बाइक सवारों ने युवक पर गोलियां बरसाकर उतारा मौत के घाट

मेरठ में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बहसूमा के गांव सैफपुर-फिरोजपुर रामराज के मुख्य बाजार में बाइक सवार हमलावरों ने युवक को भरे बाजार घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

Wed, 25 Feb 2026 07:33 PMDinesh Rathour मेरठ/बहसूमा, हिटी
share
प्रेम-प्रसंग में ऐलानियां कत्ल: भरे बाजार में बाइक सवारों ने युवक पर गोलियां बरसाकर उतारा मौत के घाट

यूपी के मेरठ में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बहसूमा के गांव सैफपुर-फिरोजपुर रामराज के मुख्य बाजार में बाइक सवार हमलावरों ने युवक को भरे बाजार घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। युवक को चार गोली मारी गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना पर मौके पर पुलिस दौड़ी। परिजनों ने ऐलानियां कत्ल का आरोप लगाया। मृतक के चचेरे भाई ने तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

सैफपुर फिरोजपुर रामराज के मोहल्ला जगजीवनपुरी निवासी 28 वर्षीय सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गांबा बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे बाइक पर बाजार आया था। आरोप है कि इस दौरान फलावदा क्षेत्र के सनौता निवासी प्रदीप धीमान ने साथी के साथ मिलकर सुनील पर हमला कर दिया। पहली गोली सुनील को कमर में मारी, जिसके बाद सुनील की बाइक फिसल गई और लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद प्रदीप ने सुनील को कमर और सिर में गोली उतार दी। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। हत्या की सूचना पर बहसूमा पुलिस मौके पर दौड़ी। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ मवाना पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे। फिलहाल हत्या का खुलासा और हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए स्वाट टीम को लगाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता के सिर में मारी गोली, फिर बाथरूम में आरी से काटा शव, लखनऊ का नीला ड्रम कांड

एलानिया कत्ल से इलाके में दहशत

सुनील उर्फ सुरेंद्र का सनौता निवासी प्रदीप की पत्नी पूनम से प्रेम प्रसंग था। एक साल पहले सुनील और पूनम घर से भाग गए थे और दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली थी। इसी के चलते प्रदीप और सुनील के बीच रंजिश चल रही थी। प्रदीप ने कुछ ही समय पूर्व सुनील को कत्ल करने का ऐलान भी किया था। साफ कहा था कि वह बदला लेकर रहेगा। इसी रंजिश में प्रदीप ने बुधवार दोपहर को सुनील को घेरकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद आरोपी ने कहा कि मैंने बदला ले लिया। मृतक के चचेरे भाई विक्की पुत्र नानक चंद ने मुकदमा दर्ज कराया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नींद की गोली खिला सोने पर की बेटियों ने पिता की हत्या, दो दिन में ऐसे रची साजिश

आरोपी के घर दबिश, नहीं लगा हाथ

पुलिस की टीम ने प्रदीप के घर पर दबिश दी। हालांकि आरोपी घर से फरार मिला। पुलिस का मानना है कि प्रदीप ने ही साथियों के साथ वारदात की और इसके बाद फरार हो गया। इस मामले में फिलहाल दो टीम को खुलासे के लिए लगाया गया है। परिजनों ने घटना के विरोध में हंगामा किया और जाम लगाने की चेतावनी दी। इसी को लेकर हस्तिनापुर और फलावदा थाने की पुलिस को भी बहसूमा थाने पर लगाया गया है, ताकि स्थिति न बिगड़ जाए। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया, सुनील उर्फ सुरेंद्र नाम के व्यक्ति की हत्या गोली मारकर की गई है। पुलिस की दो टीमों को हत्या का खुलासा करने के लिए लगाया गया है। परिजनों ने तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।