यूपी से नाबालिग लड़की को अगवा कर उत्तराखंड लेजाकर गैंगरेप, लावारिस छोड़कर फरार
यूपी के मेरठ में खरखौदा के एक गांव निवासी किशोरी के साथ कुछ युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी नाबालिग छात्रा को हरिद्वार लेकर गए और एक होटल में रखकर गैंगरेप किया और छोड़कर फरार हो गए।

यूपी के मेरठ में खरखौदा के एक गांव निवासी किशोरी के साथ कुछ युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी नाबालिग छात्रा को हरिद्वार लेकर गए और एक होटल में रखकर गैंगरेप किया और छोड़कर फरार हो गए। यहां से पानीपत निवासी मुस्लिम परिवार किशोरी को लावारिस पाकर साथ घर ले गया। मंगलवार रात पुलिस ने किशोरी को पानीपत के हरिनगर से बरामद किया तो गैंगरेप का खुलासा हुआ। दर्जनभर लोगों को पुलिस ने बुधवार को उठाया है।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार खरखौदा के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी की मां ने 24 अप्रैल को पिटाई की थी। गुस्से में वह घर छोड़कर चली गई थी। रास्ते में उसको लालपुर और सेतुकुआं निवासी छह युवकों ने अगवा कर लिया था। इन्होंने छात्रा के साथ एक मकान में गैंगरेप किया। खरखौदा से पीड़िता को लेकर आरोपी हरिद्वार पहुंच गए और वहां एक होटल में कमरा लिया।
आरोपियों ने हरिद्वार में भी पीड़िता के साथ रेप किया। इसके बाद छात्रा को लावारिस छोड़ दिया। इसी दौरान पानीपत के हरिनगर निवासी एक मुस्लिम परिवार को किशोरी मिल गई थी, जो पीड़िता को अपने साथ ले गया। दूसरी ओर, छात्रा की गुमशुदगी 25 अप्रैल को दर्ज की गई थी, लेकिन थाना पुलिस बरामद नहीं कर पाई।
किशोरी की मां ने एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय से मदद मांगी। जिसके बाद स्वाट टीम ने मंगलवार को किशोरी को पानीपत के हरिनगर से बरामद कर लिया। किशोरी को पनाह देने वाले परिवार को भी हिरासत में लेकर मेरठ लाया गया। एसपी देहात अभिजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सेतुकुआं, लालपुर से दर्जनभर लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो तीन आरोपियों को छात्रा ने पहचान लिया है।
पुलिस की दबिश जारी
गैंगरेप करने वाले बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीम बुधवार देर रात तक दबिश में देती रही। दूसरी ओर, आला अधिकारियों ने भी घटना का संज्ञान लिया है। वहीं, पुलिस इस मामले में पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान की कार्रवाई गुरुवार को पूरी कराएगी। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। कहा कि आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मेरठ के एसएसपी, विनाश पांडेय ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लापता किशोरी को बरामद कर लिया गया है। पानीपत के जिस परिवार ने उसको अपने पास रखा, उनसे भी पूछताछ हो रही है। बाकी किशोरी के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।




साइन इन