During funeral of his mother-in-law, a crocodile dragged the son-in-law from the banks of Saryu River; body found सास के अंतिम संस्कार के समय सरयू किनारे से दामाद खींच ले गया था मगरमच्छ, 24 घंटे बाद मिला शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सास के अंतिम संस्कार के समय सरयू किनारे से दामाद खींच ले गया था मगरमच्छ, 24 घंटे बाद मिला शव

यूपी के गोंडा में सास के अंतिम संस्कार के समय सरयू किनारे से दामाद खींच ले गया मगरमच्छ था। शव मौके से करीब दो किमी दूर गुरुवार को मिला है। 24 घंटे के बाद शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा।

Thu, 21 May 2026 01:31 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सास के अंतिम संस्कार के समय सरयू किनारे से दामाद खींच ले गया था मगरमच्छ, 24 घंटे बाद मिला शव

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सरयू तट पर अंतिम संस्कार के वक्त मगरमच्छ का शिकार बने युवक का शव मौके से करीब दो किमी दूर गुरुवार को मिला है। 24 घंटे के बाद शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर उदयभान पाही के पास सरयू नदी में सास उर्मिला देवी के दाह संस्कार में शामिल होने ग्रेटर नोएडा से आए एक युवक को स्नान के दौरान मगरमच्छ ने पानी में खींच लिया था। जानकारी के अनुसार सिग्मा परी चौक ग्रेटर नोएडा निवासी दीपक (30 वर्ष) की शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व उमरी निवासी लालचंद शर्मा पुत्र बाबूलाल शर्मा की पुत्री रेखा से हुई थी। दंपति की एक चार वर्षीय मासूम पुत्री भी है।

मगरमच्छ ने अचानक दीपक पर हमला कर उसे पानी के भीतर खींच लिया था

बताया जाता है कि दीपक एक निजी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार दीपक खुद कार चलाकर बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे नोएडा से अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। दाह संस्कार के बाद परिवार और रिश्तेदार सरयू नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान नदी में मौजूद मगरमच्छ ने अचानक दीपक पर हमला कर उसे पानी के भीतर खींच लिया था।

युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते दीपक गहरे पानी में समा गया और कुछ ही देराें में आंखों से ओझल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए युवक की तलाश शुरू कर दी और काफी देर तक पानी में खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। युवक का शव नहीं मिलने पर प्रशासन ने एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने कई घंटों तक गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया गया। युवक की लाश मिलने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सास की अंत्येष्टि में आए दामाद को सरयू में खींच ले गया मगरमच्छ, तलाश जारी
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में कक्षा 10 तक के सभी स्कूलों में 23 मई तक अवकाश, ​DM का आदेश
ये भी पढ़ें:इस शहर की 54 बड़ी परियोजनाओं से बदलने जा रही सूरत, 25 फ्लाईओवर, 20 आरओबी बनेंगे
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।