UP Meerut Metro Namo Bharat Rapid Rail same Ticket Travel PM Narendra Modi to Inaugurate on 22 February दिल्ली से यूपी एक ही टिकट पर होगा रैपिड और मेरठ मेट्रो का सफर, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली से यूपी एक ही टिकट पर होगा रैपिड और मेरठ मेट्रो का सफर, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ आ रहे हैं। रैपिड रेल नमो भारत के अगले चरण के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

Sun, 15 Feb 2026 09:56 AMSrishti Kunj मुख्य संवाददाता, मेरठ
share
दिल्ली से यूपी एक ही टिकट पर होगा रैपिड और मेरठ मेट्रो का सफर, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ आ रहे हैं। रैपिड रेल नमो भारत के अगले चरण के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री मो एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। माना जा रहा है कि 22 फरवरी को रैपिड रेल के उद्घाटन के अवसर पर करीब एक लाख लोगों की जनसभा को संबोधित करेंगे।

मेरठ-दिल्ली के बीच आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रैपिड और मेट्रो मेरठ के विभिन्न क्षेत्रों से दिल्ली-एनसीआर के मुसाफिरों का सफर और भी आसान करने जा रहा है। एक ही टिकट पर रैपिड रेल कॉरिडोर में हाईस्पीड नमो भारत और मेरठ मेट्रो से सफर किया जा सकेगा। एनसीआरटीसी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। अब यात्रियों को रैपिड रेल कॉरिडोर में नमो भारत और मेरठ मेट्रो के लिए अलग-अलग टिकट लेने की जद्दोजहद नहीं करनी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहन ले कोई जैसे भी ‘चोले'… शंकराचार्य पर योगी के बयान को अखिलेश ने पाप बताया

एनसीआरटीसी ने दोनों सेवाओं के लिए ‘सिंगल टिकट’ सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। एक ही टिकट पर लोग नमो भारत और मेट्रो दोनों की सेवाएं आसानी से ले सकेंगे। मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 13 स्टेशनों में से कहीं से भी कोई व्यक्ति टिकट ले सकता है। दिल्ली, गाजियाबाद की यात्रा कर सकता है। मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच किसीभी मेट्रो स्टेशन से आपको दिल्ली, गाजियाबाद जाना है तो आप उसी स्टेशन से टिकट ले सकते हैं। मोदीपुरम, बेगमपुल, शताब्दीनगर या मेरठ साउथ से इंटरचेंज कर नमो भारत से दिल्ली, गाजियाबाद तक की यात्रा कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्यूशन से घर लौट रहीं नाबालिग छात्रा को खींचा, चीखने लगीं दो बहनें; फिर...

करीब 10 मिनट ही नमो भारत से यात्रा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेरठ दौरे के कार्यक्रम में लगातार फेरबदल हो रहा है। शनिवार की रात यह सूचना हुई है कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब 10 मिनट ही नमो भारत/मेट्रो से सफर करेंगे। संभावना है कि यह सफर शताब्दीनगर स्टेशन से मेरठ साउथ के बीच ही होगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: पछुआ ने गिराया सुबह-रात का पारा , दो दिन तेज हवाएं फिर बदलेगा मौसम

शनिवार को उच्च स्तर पर विचार-विमर्श में यह जानकारी हुई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वायु सेना के हेलीकॉप्टर से सीधे मोहकमपुर आएंगे। प्रधानमंत्री के साथ नमो भारत/मेट्रो में राज्यपाल और मुख्यमंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि भी रहेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अब 19 से 21 के बीच मुख्यमंत्री के मेरठ आने की संभावना जताई जा रही है।

यह होगी खास बातें

वन टिकट सिस्टम: यात्री एक ही टिकट या नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के जरिए रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो दोनों में यात्रा कर सकेंगे।

आसान इंटरचेंज: यात्रियों को ट्रेन बदलने के लिए स्टेशन से बाहर निकलने की जरूरत नहीं होगी। बस प्लेटफॉर्म बदलकर आप रैपिड से मेट्रो या मेट्रो से रैपिड ट्रेन पकड़ सकेंगे।

हर स्टेशन पर सुविधा: यह टिकट सुविधा कॉरिडोर के सभी रैपिड और मेरठ मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होगी।

समय की बचत: अलग-अलग लाइनों में लगकर टिकट लेने की झंझट खत्म होने से यात्रियों के समय में भारी बचत होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।