UP Weather: पछुआ ने गिराया सुबह और रात का पारा , दो दिन तेज हवाएं और फिर बदलेगा मौसम
यूपी में मौसम में गुनगुनाहट बढ़ गई तो लोगों ने गर्म कपड़े आलमारी में रखना शुरू कर दिया। इस बीच, शनिवार से मौसम ने फिर हल्का यू टर्न लिया। पिछले कुछ दिन के मुकाबले दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। इसकी वजह उत्तर पश्चिमी हवा की गति बढ़ना है।
यूपी में मौसम में गुनगुनाहट बढ़ गई तो लोगों ने गर्म कपड़े आलमारी में रखना शुरू कर दिया। इस बीच, शनिवार से मौसम ने फिर हल्का यू टर्न लिया। पिछले कुछ दिन के मुकाबले दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। इसकी वजह उत्तर पश्चिमी हवा की गति बढ़ना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.6 दर्ज किया गया जो कि गुरुवार को 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 11.1 पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर रविवार को भी जारी रहेगा।
कई इलाकों में शनिवार को बादलों के साथ सुबह की शरुआत हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश तेज होती गई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री पार हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी मामूली सुधार के साथ 11 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों के बाद आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। दिन की अपेक्षा रात के तापमान में अधिक बढ़ोतरी होगी। पछुआ हवा की गति भी मंद पड़ सकती है। हालांकि मौसम शुष्क ही बने रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सोमवार के बाद यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की संभावना है। इससे अगले सप्ताह रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक सुधार आ सकता है। फिलहाल दिन का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने के आसार हैं। रात का तापमान बढ़कर 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 26.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं रात का तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।
बदल रहा मौसम
यूपी में शनिवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आया। सुबह हल्की ठंडक के बाद दोपहर में तेज धूप खिली, जिससे तापमान में उछाल दर्ज किया गया। हालांकि शनिवार को मौसम साफ रहा। दिनभर तेज चिलचिलाती धूप निकली, हालांकि हवाएं भी चलती रही। तेज धूप की वजह से मौसम गर्मियों जैसा नजर आया। गर्मी से बचने के लिए लोग हल्के गर्म कपड़ों में नजर आए। वहीं, घरों में लोगों ने रजाई रख दी है, अब कंबल का इस्तेमाल किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड अभी भी महसूस की जा रही है।




साइन इन