पीएम मोदी की अपील के बाद अब सोने-चांदी पर बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी, कीमत में आएगा उछाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद अब इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सराफा व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। इंपोर्ट ड्यूटी छह फ़ीसदी से बढ़कर 10 फ़ीसदी कर देने से अब जेवर खरीदना और महंगा हो जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद अब इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सराफा व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। इंपोर्ट ड्यूटी छह फ़ीसदी से बढ़कर 10 फ़ीसदी कर देने से अब जेवर खरीदना और महंगा हो जाएगा। प्रधानमंत्री की अपील के बाद एकाएक सोना, चांदी एवं कीमती धातुओं की इंपोर्ट ड्यूटी में वृद्धि से सराफा बाजार और कारोबारी सत्य में है। इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के साथ माना जा रहा है कि सोने की कीमत में दस हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक की वृद्धि हो सकती है।
सराफा व्यापारी आशुतोष अग्रवाल का कहना है कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से घरेलू रिटेल सोने की कीमतों पर असर पड़ सकता है। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल एवं महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल का कहना है कि सालाना 20,000 करोड़ के कारोबार वाली एशिया की प्रमुख मेरठ सराफा मंडी में कारोबार का ग्राफ गिरेगा। जंग की तपिश और बढ़ती कीमतों के चलते करीब 20 फ़ीसदी जही कारोबार रह गया।
सोना चांदी व्यापार संघ के अध्यक्ष संत कुमार वर्मा एवं ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के निदेशक रवि प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि महंगे होते सोने के चलते अब हल्की ज्वेलरी की डिमांड बढ़ेगी। दूसरी और सर्राफा व्यापारियों का मानना है कि अब एक ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग भी बढ़ेगी।
मेरठ सराफा मंडी सूनी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जनता से अपील की है कि एक साल तक सोना न खरीदें। इसी का असर दो ही दिन में सराफा बाजारों में साफ दिखा। लाइव हिंदुस्तान टीम मेरठ से सलीम अहमद ने एशिया की सबसे बड़ी मंडी मेरठ सराफा बाजार में पहुंचकर ग्राउंड रिपोर्ट की जिसमें सामने आया कि मंगलवार को सराफा मंडी में सन्नाटा पसरा हुआ था।
सराफा बाजार में पसरा सन्नाटा देख व्यापारी परेशान हैं। उनका कहना है कि पीएम मोदी की अपील के बाद से ही बाजारों में सोने के खरीदार गायब हैं। जहां अभी कोई त्योहार और शादी-विवाह का सीजन न होने के कारण व्यापार में कमी है वहीं अब पीएम मोदी की अपील के बाद से काउंटर खाली ही हो गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर सीधा सेल पर पड़ा है।




साइन इन