delhi dehradun expressway toll tax collection begins today in baghpat see rate list दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बागपत में आज से टोल टैक्स वसूली, देखें रेट लिस्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बागपत में आज से टोल टैक्स वसूली, देखें रेट लिस्ट

Delhi Dehradun Expressway : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहनों से टोल वसूली बुधवार से शुरू होने जा रही है। मंगलवार को काठा और टटीरी टोल पर अधिकारी और कर्मचारी टोल वसूली की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे।

Wed, 13 May 2026 01:26 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली/बागपत
share
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बागपत में आज से टोल टैक्स वसूली, देखें रेट लिस्ट

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi Dehradun Expressway) पर वाहनों से टोल वसूली बुधवार से शुरू होने जा रही है। ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने पर वाहनों का ऑटोमैटिक चालान कटेगा। इसके बाद संबंधित राज्य अथवा जिले की परिवहन अथॉरिटी के माध्यम से वाहन स्वामियों के पास ई-चालान पहुंचेगा।

मंगलवार को काठा और टटीरी टोल पर अधिकारी और कर्मचारी टोल वसूली की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे। दिल्ली से देहरादून तक के सफर के लिए हल्के वाहनों को संभावित रूप से 675 रुपये का टोल टैक्स चुकाना होगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को उद्घाटन किया था। इसके बाद से इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया था। अभी तक चालक एक्सप्रेसवे पर टोल फ्री सफर का लाभ ले रहे थे, लेकिन अब उनका सफर महंगा होने जा रहा है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो आज से इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों से टोल वसूली शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए एनएचएआई ने टोल की दरें पूर्व में घोषित की हुई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड सेक्शन पर बाइक चलाई तो कटेगा मोटा चालान

14 अप्रैल को उद्घाटन किया गया था

कारों के लिए अधिकतम सीमा 100 किमी/घंटा, बसों के लिए 90 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी/घंटा तय की गई है।

काठा टोल प्लाजा से सहारनपुर के लिए कितना टोल

● कार, जीप, छोटे वाहन: सिंगल जर्नी-190 रुपये, रिटर्न जर्नी- 285 रुपये

● लाइट कमर्शियल, हल्के माल वाहक वाहन, मिनीबस सिंगल जर्नी- 310 रुपये, रिटर्न जर्नी-460 रुपये

● बस और ट्रक : सिंगल जर्नी-645 रुपये, रिटर्न जर्नी-970 रुपये

● ओवर साइज व्हीकल : सिंगल जर्नी-1,235 रुपये, रिटर्न जर्नी-1835 रुपये

● थ्री एक्सल कमर्शियल व्हीकल सिंगल जर्नी-705 रुपये, रिटर्न जर्नी 1,055 (नोट : टोल मैनेजर के अनुसार)

अंकित कुमार, एक्सईएन, एनएचएआई, ''एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली की शुरुआत होने जा रही है। बुधवार से टोल वसूली शुरू हो जाएगी। इस आधुनिक एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोकना और मोड़ना है मना, पहले जान लीजिए नियम

213 KM लंबा है 6 लेन एक्सप्रेसवे

गौरतलब है कि 6 लेन वाला 213 किलोमीटर लंबा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरता है और इससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय 6 घंटे से घटकर लगभग ढाई घंटे का रह गया है। दिल्ली के अक्षरधाम, गीता कॉलोनी और शास्त्री पार्क जैसे प्रमुख स्थानों से शुरू होने वाली निर्बाध, सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी के साथ,यह एक्सप्रेसवे शहर की सड़कों पर भीड़भाड़ को काफी हद तक कम करने के साथ-साथ क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। दिल्ली देहरादून कॉरिडोर से जहां लोगों का आने जाने में समय बचेगा, वहीं ईंधन की खपत कम होने से किराया और माल भाड़ा भी बचेगा। साथ ही किसानों को अपने उत्पाद, तेजी से बड़ी मंडियों तक पहुंचाने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस शानदार एक्सप्रेसवे का सर्वाधिक लाभ उत्तराखंड के पर्यटन को मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, हापुड़ बाईपास से आगे बनेगी 15 KM लंबी सड़क
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।