मथुरा नाव हादसा: यमुना से अब तक 13 श्रद्धालुओं के शव बरामद, अभी 3 लापता की तलाश जारी
यूपी में मथुरा के वृंदावन में यमुना में केशीघाट के निकट शुक्रवार को मोटर बोट डूबने के मामले में दो और शव रविवार को यमुना से निकाले गए हैं। इस तरह अब इस हादसे में मृतक संख्या 13 हो गयी है।

यूपी में मथुरा के वृंदावन में यमुना में केशीघाट के निकट शुक्रवार को मोटर बोट डूबने के मामले में दो और शव रविवार को यमुना से निकाले गए हैं। इस तरह अब इस हादसे में मृतक संख्या 13 हो गयी है। डूबी हुई नाव को शनिवार को देर रात एनडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया। अब लापता लोगों की संख्या 3 हो गई है। उधर पुलिस ने घाट के ठेकेदार और मोटर बोट चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को भी तलाशी के लिए अभियान चला। इसमें एक ओर श्रद्धालु का शव यमुना में मिला। अभी भी पुलिस प्रशासन अन्य लापता की तलाश कर रहा है। तलाशी के दौरान एक महिला का शव देवरहा बाबा आश्रम के समीप मिला। अब तक 13 श्रद्धालुओं के शव मिले हैं। लुधियाना के श्रद्धालुओं से भरी नाव शुक्रवार को केशीघाट के निकट पांटून पुल से टकराने के बाद डूब गयी थी। इस हादसे में 10 लोगों की शुक्रवार को ही मौत हो गयी। इन सभी के शव रात में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद प्रशासन ने एम्बुलेंस द्वारा लुधियाना भेज दिये। उनके साथ लेखपाल और नायब तहसीलदार को भेजा गया।
शनिवार को लुधियाना निवासी मानिक टंडन का शव एनडीआरएफ टीम ने दोपहर करीब 12 बजे यमुना से निकाल लिया। देर रात करीब दो बजे उस मोटरबोट को भी करीब 30 मीटर गहराई से एनडीआरएफ ने निकाल लिया, जिसमें श्रद्धालु सवार थे। रेस्क्यू अभी भी जारी है। करीब पौन दर्जन मोटर बोट से रेस्क्यू टीमों के साथ अधिकारी जुटे हुए हैं। अब भी तीन लोगों का पता नहीं चल सका है।
लापता हुए लोगों की खोज में 10 किलोमीटर तक यमुना में तलाश
केशीघाट के सामने यमुना में हुए मोटरबोट हादसे के बाद तीन लोगों की तलाश में एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें केशीघाट से स्टीमरों में सवार होकर करीब 10 किमी तक जुटी हैं। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण भी स्टीमरों से भ्रमणशील रहे। सुबह से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान, डीप डाइवर, 15वीं वाहिनी आगरा के गोताखोरों की टीमें मोटरबोंटों से केशीघाट से देवराहा बाबा आश्रम घाट से आगे तक करीब 10 किलीमीटर तक पानी में चारों ओर पानी को घुमाकर लापता लोगों को तलाशने में जुट गये।
यमुना का पानी रुकवाया
तीसरे दिन भी लापता 5 लोगों में से मात्र दो का शव मिलने और 3 का शव न मिलने पर प्रशासन ने यमुना में हरनौल एस्केप और जानी एस्केप से यमुना में आने वाले पानी को रुकवा दिया गया है। यमुना में पानी कम होने से रेस्क्यू कर रही टीमों को सर्च ऑपरेशन चलाने में आसानी होगी और लापता लोगों को जल्द खोजा जा सकेगा।




साइन इन