groom fled before the wedding girl family high voltage drama at police station in rampur शादी से पहले भाग गया दूल्हा; थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, लड़की के परिजन बोले- हमें धोखा दिया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी से पहले भाग गया दूल्हा; थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, लड़की के परिजन बोले- हमें धोखा दिया

लड़की पक्ष का आरोप है कि  लड़के पक्ष ने उनसे शादी करने के लिए मना कर दिया है। उन्होंने सवा चार लाख रुपए की रकम लड़के के पिता को दे दी है। उसके बाद भी न तो ससुराल पक्ष के लोग लड़के का पता बता रहे हैं और न ही शादी के लिए राजी हो रहे हैं।

Sun, 12 April 2026 11:11 AMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, मिलक (रामपुर)
share
शादी से पहले भाग गया दूल्हा; थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, लड़की के परिजन बोले- हमें धोखा दिया

रामपुर के मिलक से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जब शादी से पहले ही दूल्हा घर से भाग गया। कुछ दिन बाद होने वाली शादी से पूर्व ही दूल्हा घर से फरार हो गया। जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर युवक को बरामद करने की मांग करते हुए कोतवाली में हाई वोल्टेज ड्रामा किया। चार दिन तक कोई कार्रवाई न होने पर परिजनों ने पुलिस की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।

27 अप्रैल को होनी थी शादी, भाग गया दूल्हा

आपको बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का विवाह कोतवाली क्षेत्र के ही एक युवक के साथ एक वर्ष पूर्व तय हुआ था, जिसके अंतर्गत आगामी 13 अप्रैल को युवती के परिजन लग्न लेकर लड़के के घर जाने वाले थे। वहीं आगामी 27 अप्रैल को दोनों की शादी होना तय हुई थी। जैसे-जैसे शादी का समय करीब आया, दूल्हा बनने वाला युवक एक हफ्ता पूर्व घर से फरार हो गया।

लड़की के परिजनों का थाने में हंगामा

जब इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने युवक के परिजनों से पूछताछ की, जहां से उन्हें सटीक जवाब नहीं मिला और उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि लड़के पक्ष ने उनसे शादी करने के लिए मना कर दिया है। उन्होंने सवा चार लाख रुपए की रकम लड़के के पिता को दे दी है। उसके बाद भी न तो ससुराल पक्ष के लोग लड़के का पता बता रहे हैं और न ही शादी के लिए राजी हो रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:असली दूल्हे को ठग ले गई फर्जी दुल्हन, पुलिस बनकर आए गिरोह ने की लूटपाट, 7 अरेस्ट
ये भी पढ़ें:मेकअप का सामान कम निकला तो बौखलाई दुल्हन, दूल्हे की कार में भी तोड़फोड़

पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप

इसी को लेकर शनिवार को युवती के परिजन कोतवाली पहुंचे, जहां चार दिन बीतने के बाद पुलिस द्वारा युवक का पता न लगाने का आरोप लगाते हुए हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। वहीं परिजनों के मुताबिक पुलिस ने युवक के पिता को हिरासत में ले रखा था, जिसे उन्होंने उन्हीं के सामने छोड़ दिया और कोई कार्रवाई नहीं की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिपाही पत्नी और बेटे की हत्या करने वाले आरोपी का मददगार है SP ऑफिस का कांस्टेबल

समझौता कराने में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस की मानें तो दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। दोनों ही पक्ष समझौते के लिए आए थे, लेकिन समझौता नहीं हो सका है। युवक की तलाश की जा रही है। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र मिला था। मामले की जांच कराई जा रही है, साथ ही युवक की तलाश भी की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।