UP Mathura Man killed Sisters Lover Shot him dead Minor Girl Attempted Suicide नाबालिग बहन के शादीशुदा प्रेमी की भाई ने की हत्या, लड़की ने लगायी फांसी और फिर…, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नाबालिग बहन के शादीशुदा प्रेमी की भाई ने की हत्या, लड़की ने लगायी फांसी और फिर…

यूपी के मथुरा में नौहझील के एक गांव में मंगलवार को भाई ने किशोरी के शादीशुदा प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। ये खबर किशोरी को मिली तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। लड़की का अस्पताल में इलाज जारी है।

Thu, 5 March 2026 07:06 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, मथुरा
share
नाबालिग बहन के शादीशुदा प्रेमी की भाई ने की हत्या, लड़की ने लगायी फांसी और फिर…

यूपी के मथुरा में नौहझील के एक गांव में मंगलवार को भाई ने किशोरी के शादीशुदा प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। ये खबर किशोरी को मिली तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। पुलिस आधा दर्जन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

थाना नौहझील क्षेत्र के एक गांव निवासी अर्जुन (31) मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोस्त सचिन के साथ बाइक से धने वाले की ओर से गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में भोलू व बॉबी ने उसको रोक लिया और बातचीत करने लगे। इसी दौरान अर्जुन के सीने में गोली मार दी। अर्जुन को हॉस्पिटल में मृत घोषित कर दिया गया। उधर युवक की हत्या की जानफांसी लगाने की कोशिश की। उसे आगरा रेफर किया गया है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, सीओ संदीप सिंह ने थाना मांट, सुरीर पुलिस के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने भोलू और बॉबी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैनपुरी में दो गांवों के बीच बवाल, ग्रामीणों ने किया पथराव और फायरिंग

एक वर्ष पूर्व हुई थी इंस्टाग्राम पर दोस्ती

पुलिस के अनुसार अर्जुन शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। उसकी गांव की ही नाबालिग से करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। उनकी दोस्ती की गांव में चर्चा होने लगी थी।

हत्या के बाद तमंचा लहराते इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली

युवक की गोली मारने के बाद हत्यारोपियों ने हाथ में तमंचा लहराते हुए अपना फोटो-वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस सर्विलांस की मदद से उन्हें तलाश कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उन्नाव में होली पर बवाल, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, गाड़ी को खंती में पलटा

अर्जुन के गोली मारते समय पास ही मंदिर पर थी किशोरी

थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया के जिस समय युवक अर्जुन को गोली मारी गई थी, उस समय उसकी नाबालिग दोस्त पास ही मंदिर पर थी। उसे जब पता लगा कि अर्जुन की उसके भाई द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई तो घर पहुंचकर वह गले में फंदा लगाकर लटक गयी। तभी परिजनों को जानकारी हो गयी और उसे फंदे से उतार लिया।

कैंटर चलाता था अर्जुन, सोमवार को लौटा था

अर्जुन ने अपना खुद का कैंटर खरीद रखा था। वह उसे चलाता था। एक-एक सप्ताह के लिए सामान लेकर बाहर जाता रहता था। लोगों ने बताया कि अर्जुन सोमवार को ही गांव लौटा था।

मोबाइल में मिले हैं बातचीत के अहम सुराग

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने युवक की हत्या के मामले में से जानकारी कर पुलिस तलाश कर रही है। अब तक की जानकारी में प्रथम दृष्टया युवक व नाबालिग के मध्य प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल में दोनों की बातचीत आदि की रिकॉर्डिंग व अन्य जानकारियां मिली हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भुगतान के नाम पर खुलेआम रिश्वत की डिमांड, प्रधानों ने CM पोर्टल पर की शिकायत

एक हफ्ते पूर्व वृंदावन में मिले थे मृतक व हत्यारोपी

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि हत्यारोपी व मृतक दोस्त भी थे। अर्जुन व नाबालिग के प्रेम संबंध की चर्चा गांव के लोगों में होने लगी थी। इसकी जानकारी नाबालिग के भाई को हो गयी थी। आम चर्चा से परेशान नाबालिग के भाई व अन्य साथी ने अर्जुन को एक सप्ताह पूर्व वृंदावन बुलाया था और वहां भी उसे समझाया गया। इमामले की परिणिति हत्या के रूप में हुई।

हत्यारोपियों की तलाश में पांच टीमें लगाई

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि युवक की हत्या के बाद एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में हत्यारोपियों की तलाश में पांच पुलिस टीमें लगाई गयी हैं। पुलिस टीम हत्यारोपियों की तलाश में संभावित स्थलों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।