UP Mahoba charkhari block VDO openly demand bribes in the name of payment, Gram pradhan complain on CM portal भुगतान के नाम पर खुलेआम रिश्वत की डिमांड, ग्राम प्रधानों ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भुगतान के नाम पर खुलेआम रिश्वत की डिमांड, ग्राम प्रधानों ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत

यूपी के महोबा में ग्राम प्रधानों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। ग्राम प्रधानों ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि भुगतान के नाम पर खुलेआम रिश्वत मांगी जा रही है।

Wed, 4 March 2026 10:16 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
भुगतान के नाम पर खुलेआम रिश्वत की डिमांड, ग्राम प्रधानों ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत

Mahoba News: उत्तर प्रदेश महोबा में ग्राम विकास अधिकारी पर आडिट के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों ने सीएम पोर्टल में शिकायत दर्ज कराते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। ग्राम प्रधानों का आरोप है कि भुगतान के नाम पर खुलेआम रिश्वत की मांग की जा रही है। वहीं ग्राम प्रधानों के रिश्वत मांगने के आरोपों पर ग्राम विकास अधिकारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले ग्राम विकास अधिकारी ने इन आरोपा बेबुनियाद बताया है। ग्राम विकास अधिकारी का कहना है कि ग्राम प्रधानों की मनमानी बात नहीं मानने पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।

चरखारी विकास खंड की ग्राम पंचायत अकठौहां के प्रधान काशी प्रसाद श्रीवास ने ग्राम विकास अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सीएम पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा पंचायत के द्वारा कराए गए कार्यों के भुगतान के नाम पर कमीशन की मांग की जा रही है। कमीशन न देने पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। कहा कि पूर्व में आरोपित ग्राम विकास अधिकारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो चुका है। वीडिया वायरल होने के बाद निलंबन की कार्रवाई हुई थी। बाद में ग्राम विकास अधिकारी को बहाल किया गया जिसके बाद ग्राम विकास अधिकारी खुलेआम रिश्वत की मांग कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट अब 15 अप्रैल को आएगी, क्या टलेगा इलेक्शन?
ये भी पढ़ें:होली बाद लखनऊ से चलेंगी अतिरिक्त 350 बसें, यहां के लिए सफर होगा आसान

ग्राम प्रधानों की बात न मानने पर मनमाने तरीके के आरोप लगाए जा रहे: वीडीओ

ग्राम प्रधान का आरोप है कि आडिट के नाम पर ग्राम विकास अधिकारी 95 हजार रुपये वसूल चुका है। अब डेढ़ लाख की मांग की जा रही है। उधर, बम्हौरी बेलदारन की महिला प्रधान के पति रामसिंह पाल ने भी ग्राम विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान के पति ने चरवाहों के भुगतान, हैंडपंप मरंमत आदि के कार्य के भुगतान में कमीशन मांगनें के आरोप लगाया है। प्रधान पति ने वीडीओ के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग उठाई है। पूरे मामले में आरोपित ग्राम विकास अधिकारी सादाब खान का कहना है कि उनके ऊपर ग्राम प्रधानों के लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। ग्राम प्रधान मनमाने तरीके से भुगतान कराने का दबाव बना रहे हैं। ग्राम प्रधानों की बात न मानने पर मनमाने तरीके के आरोप लगाए जा रहे हैं। वह जुलाई महीने से गांव में है पूर्व के भुगतान का मनमाने तरीके से भुगतान नहीं होने पर पूरा षड्यंत रचा जा रहा है। जांच में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:250 करोड़ टैक्स हड़पने वाले गिरोह की कहानी दिलचस्प, 3 लड़के कैसे करते थे खेल?
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।