Old rivalry sparks unrest in two villages in Mainpuri villagers resorting to stone pelting and firing मैनपुरी में पुरानी रंजिश के चलते दो गांवों में बवाल, ग्रामीणों ने किया पथराव-फायरिंग, झोपड़ी को लगाई आग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मैनपुरी में पुरानी रंजिश के चलते दो गांवों में बवाल, ग्रामीणों ने किया पथराव-फायरिंग, झोपड़ी को लगाई आग

मैनपुरी में पुरानी रंजिश को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच होली के दिन जमकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ और फायरिंग तक की गई। आरोप है कि गांव में एक घर के सामने रखी झोपड़ी में आग भी लगा दी।

Thu, 5 March 2026 05:55 AMPawan Kumar Sharma मैनपुरी
share
मैनपुरी में पुरानी रंजिश के चलते दो गांवों में बवाल, ग्रामीणों ने किया पथराव-फायरिंग, झोपड़ी को लगाई आग

यूपी के मैनपुरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंगोथा में पुरानी रंजिश को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच होली के दिन जमकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ और फायरिंग तक की गई। आरोप है कि हमलावरों ने गांव में एक घर के सामने रखी झोपड़ी में आग भी लगा दी।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम अंगोथा और पड़ोसी ग्राम चित्तरपुर के दो पक्षों में लंबे समय से आपसी रंजिश चली आ रही है। होली के दिन दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौज हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव होने लगा और फायरिंग की गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हापुड़ में होली पर दिन दहाड़े मर्डर, बाइक सवार बदमाशों ने किसान को मारी गोली

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाली में गुटखा थूकने पर बवाल, दबंगों ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या

उन्नाव में भी बवाल, ग्रामीणों ने किया पथराव

उधर, उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में बुधवार को बवाल हो गया। जुआ होने की सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई अचानक हिंसक झड़प में बदल गई। ग्रामीणों ने सिपाही पर युवक की पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई। पथराव शुरू हो गया। पुलिस की सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसे खंती में पलट दिया गया। हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा और अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार हलके के सिपाही अमरजीत गांव में जुआ होने की सूचना पर पहुंचे थे। इसी दौरान अंकित पुत्र रामदास से सिपाही ने जुआ के बारे में पूछताछ की। अंकित द्वारा जानकारी से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में सिपाही ने अंकित की पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास की महिलाएं और ग्रामीण मौके पर जुट गए। महिलाओं ने सिपाही को दौड़ा लिया, जिसके बाद वह मौके से भाग निकला। घटना से नाराज सोनकर बिरादरी के लोगों ने हड़हा-बलाई मार्ग पर जाम लगा दिया और संबंधित सिपाही को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। पुलिस के समझाने और सख्ती करने की कोशिश के दौरान भीड़ और उग्र हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, बाहर से लगाई कुंडी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।