UP Lucknow KGMU PGI Lohia Hospitals Patients getting Less Rotis due to LPG Crisis Students Eating in Hotel LPG News: अस्पतालों में मरीजों की रोटियों में कटौती, होटलों में खाना खा रहे मेडिकल छात्र, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

LPG News: अस्पतालों में मरीजों की रोटियों में कटौती, होटलों में खाना खा रहे मेडिकल छात्र

यूपी के लखनऊ में केजीएमयू में बुधवार को मरीजों को गैस की किल्लत की कीमत चुकानी पड़ी। मरीजों को मांग के मुताबिक रोटियां नहीं मिली। वहीं,कई की मेस में खाना नहीं बना। नतीजतन मेडिकल छात्र-छात्राएं होटल में खाना खाने को मजबूर हुए।

Thu, 12 March 2026 09:22 AMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share
LPG News: अस्पतालों में मरीजों की रोटियों में कटौती, होटलों में खाना खा रहे मेडिकल छात्र

LPG News: यूपी के लखनऊ में केजीएमयू में बुधवार को मरीजों को गैस की किल्लत की कीमत चुकानी पड़ी। मरीजों को मांग के मुताबिक रोटियां नहीं मिली। वहीं,कई की मेस में खाना नहीं बना। नतीजतन मेडिकल छात्र-छात्राएं होटल में खाना खाने को मजबूर हुए। कमर्शियल गैस की आपूर्ति रुकने से केजीएमयू में हड़कंप मच गया है। केजीएमयू प्रशासन ने डीएम को पत्र लिखकर गैस की आपूर्ति की गुजारिश की है।

संस्थान में भर्ती करीब 4000 मरीजों के लिए भोजन तो सौर ऊर्जा की भाप से तैयार कर लिया गया, लेकिन रोटियां बनाने के लिए जरूरी गैस न मिलने से रोटियों की संख्या में कटौती कर चावल की मात्रा बढ़ाकर दी गई। किचन इंचार्ज डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव के अनुसार, गुरुवार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था देखनी होगी। केजीएमयू, प्रवक्ता, डॉ. केके सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया गया है। शुक्रवार को स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होटल में रूम तो ठीक लेकिन खाना मिलने की गारंटी नहीं, एलपीजी सिलेंडर का संकट बढ़ा

छात्रों ने होटल में किया भोजन

केजीएमयू के 20 हॉस्टलों में रहने वाले लगभग 10 हजार मेडिकल छात्रों के सामने खाने का संकट खड़ा हो गया है। डॉक्टरों को मजबूरी में बाहर होटलों में शरण लेनी पड़ी। शाम तक हालात इतने बिगड़ गए कि छात्रों को कोयले पर खिचड़ी बनाने तक का सुझाव दिया गया। गुरुवार से खुले स्थान पर तंदूर लगाकर भोजन बनाने की योजना भी बनाई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, मुठभेड़ के बाद 7 आरोपी गिरफ्तार

पीजीआई व लोहिया में आ रही दिक्कत

कार्मिशयल गैस सिलेंडर मांग के मुताबकि न मिलने से पीजीआई व लोहिया संस्थान में भर्ती रोगियों के खाने पर संकट हो सकता है। रोगी किचन के कर्मियों का कहना है कि चार दिन से सिलेंडर मिलने में दिक्कत आ रही है। यदि जल्द व्यवस्था नहीं हुई तो रोगियों का खाना व नाश्ता नहीं बन पाएगा। पीजीआई में करीब डेढ़ हजार व लोहिया संस्थान में करीब आठ सौ रोगी भर्ती हैं। पीजीआई के कैफेटेरिया में गैस खत्म होने के कारण अब भट्टी जलाकर रोटियां तैयार की जा रही हैं। बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि यहां स्थिति ठीक है। जिला प्रशासन ने गैस आपूर्ति में बाधा न आने देने का आश्वासन दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG की बुकिंग नियम बदले फिर भी बढ़ी परेशानी, बिगड़ा मांग-आपूर्ति का संतुलन

पीजीआई, सीएमएस, डॉ. देवेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सिलेंडर आपूर्ति कंपनी के अधिकारियों व एजेंसी के संचालक से बात हुई है। मेल कर सूचना दे दी गई। रोगियों के खाने की समस्या नहीं होगी। लोहिया संस्थान, प्रवक्ता, डॉ.भुवन चन्द्र तिवारी ने कहा कि तीन दिन के लिये रोगी किचेन में सिलेंडरअभी उपलब्ध है। संस्थान प्रशासन की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि रोगी किचेन में सिलेंडर की कमी नहीं होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।