A truck full of gas cylinders was stolen amid the LPG crisis in Jhansi LPG की मारामारी के बीच यूपी में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, मुठभेड़ के बाद 7 आरोपी गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

LPG की मारामारी के बीच यूपी में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, मुठभेड़ के बाद 7 आरोपी गिरफ्तार

ईरान और इज़रायल जंग के बीच जहां एक ओर सिलेंडर को लेकर किल्लत चल रही है। वही, झांसी में सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी हो गया। इस मामले से स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार करके चोरी किए गए सिलेंडर बरामद कर लिये।

Thu, 12 March 2026 07:47 AMPawan Kumar Sharma भाषा, झांसी
share
LPG की मारामारी के बीच यूपी में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, मुठभेड़ के बाद 7 आरोपी गिरफ्तार

Jhansi News: ईरान और इज़रायल जंग के बीच जहां एक ओर सिलेंडर को लेकर किल्लत चल रही है। वही, यूपी के झांसी में रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) से भरा ट्रक चोरी हो गया। इस मामले से स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। बुधवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार करके चोरी किए गए सिलेंडर बरामद कर लिये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी बी जीटीएस मूर्ति ने बुधवार को बताया कि सीपरी बाजार स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो के एक ट्रक का चालक राजकुमार भारत गैस के भरे 524 सिलेंडरों से लदा अपना ट्रक डिपो के बाहर खड़ा कर होली मनाने अपने घर चला गया था। अगले दिन वापस आने पर चालक को अपना ट्रक नहीं मिला जिसके बाद ट्रक मालिक नीरज अग्रवाल ने ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होटल में रूम तो ठीक लेकिन खाना मिलने की गारंटी नहीं, एलपीजी सिलेंडर का संकट बढ़ा

मूर्ति ने बताया कि अगले दिन ही चोरी हुआ ट्रक बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक ढाबे के पास खड़ा पाया गया लेकिन उसके अंदर एक भी सिलेंडर नहीं था। इसके अलावा चोरों ने ट्रक में लगा जीपीएस उपकरण भी तोड़कर फेंक दिया था। इस सिलसिले में पुलिस की कई टीम में गठित करके गायब गैस सिलेंडरों की तलाश की जा रही थी। बुधवार तड़के करीब तीन बजे एक सूचना के आधार पर ग्वालियर मार्ग स्थित एक गैस गोदाम के निकट मुठभेड के दौरान पुलिस ने प्रेमनगर के जावेद, सुमित एवं ऋतिक तथा समथर के आमिर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर समथर के ही शुभंकर, अभिषेक एवं सुरेंद्र को भी गैस सिलेंडर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG की बुकिंग नियम बदले फिर भी बढ़ी परेशानी, बिगड़ा मांग-आपूर्ति का संतुलन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैस प्लांट में काफी पहले से ट्रक चालक के तौर पर काम कर रहे जावेद एवं ऋतिक ने मिलकर सिलेंडर चोरी कर पैसे कमाने की योजना बनाई थी। दोनों ने इसके लिए समथर स्थित शिव गैस एजेंसी को अपनी योजना में शामिल किया और गैस एजेंसी से 13 लाख रुपए में सौदा कर लिया था। बुधवार तड़के पुलिस द्वारा शिव गैस एजेंसी पर छापा मार कर वहां से 389 भरे हुए एवं 135 खाली समेत चोरी हुए 524 रसोई गैस सिलेंडर बरामद कर लिए। इसके अलावा आरोपियों के पास से 11 लाख 10 हजार रुपये कैश भी मिला। पुलिस के अनुसार कुछ गैस सिलेंडरों को कथित रूप से बेचने से मिले 83 हजार 820 रुपये भी बरामद किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रसोई गैस के लिए लंबी लाइन में अचानक हुई मारपीट, जीजा-साले की एजेंसी पर पड़ा छापा

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों एवं ट्रक मालिक के बीच 60-70 हजार रुपये के लेन-देन संबंधी विवाद भी सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें विधिक कार्यवाही के तहत जेल भेजा गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।