यूपी में 7 इंजीनियरों पर एमडी ने लिया तगड़ा ऐक्शन, एक्सईएन से लेकर JE तक नपे
यूपी के लखनऊ में मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने मंगलवार को एक्सईएन से लेकर जूनियर इंजीनियर तक पर सख्त ऐक्शन लिया है। एमडी ने इन सात इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में बिजली कनेक्शन देने में लापरवाही बरतने पर लेसा अमौसी जोन के सात अभियंताओं को निलंबित किया गया। मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने मंगलवार को एक्सईएन से लेकर जूनियर इंजीनियर तक कार्रवाई की। इसमें एक्सईएन (कलेक्शन) नीरज कुमार, सहायक अभियंता अनुभव कुमार सिंह, सहायक अभियंता अमित कुमार, सहायक अभियंता प्रशांत कुमार गिरि, जूनियर इंजीनियर दीपक पांडेय, जूनियर इंजीनियर रविन्द्र सिंह, जूनियर इंजीनियर दिनेश कुमार को निलंबित किया।
एमडी ने बताया कि अमौसी क्षेत्र के अन्तर्गत 01 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच एक हजार से अधिक नये विद्युत संयोजन को मनमाने ढंग से निरस्त करने की जांच के लिए निदेशक (वाणिज्य) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति ने रिपोर्ट में अवगत कराया कि अमौसी क्षेत्र के अन्तर्गत झटपट पोर्टल पर आवेदित नये संयोजनों के आवेदन बिना वैध कारण के निरस्त किये गये। साथ ही अमौसी क्षेत्र के अन्तर्गत नये संयोजन के कुल 8523 आवेदनों में से 2823 कनेक्शन निर्गत किये गये तथा 2368 निरस्त किये गये अवशेष 3332 आवेदन प्रक्रियाधीन पाये गये।
झटपट पोर्टल पर आवेदित विद्युत के नये संयोजन पर आपके द्वारा बिना उपभोक्ता से सम्पर्क किये गलत क्वेरी लगाकर संयोजनों को निरस्त करने की कार्यवाही की गयी एवं कुछ निरस्त आवेदनकर्ताओं को पुनः संयोजन निर्गत किये गये जिससे उपभोक्ता सेवा प्रभावित हुई एवं जनमानस में विभाग की छवि खराब हुई। गलत रिजेक्शन के प्रमुख कारण - गलत क्वेरी लगाना, प्राक्कलन धनराशि से आवेदनकर्ता को अवगत कराने के बजाय पोर्टल पर मात्र अविद्युतीकृत क्षेत्र लिखना, क्वेरी और भौतिक निरीक्षण आख्या में अन्तर होना, बिना कारण की क्वेरी पर क्वेरी गलत लोड पर क्वेरी पाए गए।
आवेदन को निरस्त करने से पहले आपके द्वारा न तो तथ्यों की जानकारी की गयी और न ही आवेदनकर्ता से संपर्क किया गया जो कि आपके द्वारा विभागीय कार्यों के प्रति घोर शिथिलता को प्रदर्शित करता है। आपके इस कृत्य से स्पष्ट रूप से उपभोक्ता सेवा में कमी परिलक्षित हुई है।जिसके बाद एक्सईएन नीरज कुमार को मुख्य अभियंता (वितरण) बरेली जोन-द्वितीय संबंद्ध किया गया। इसके अलावा सहायक अभियंता अनुभव कुमार सिंह को मुख्य अभियंता (वितरण) बरेली जोन-द्वितीय, सहायक अभियंता अमित कुमार को मुख्य अभियंता (वितरण) बरेली जोन-द्वितीय, सहायक अभियंता प्रशांत कुमार गिरि मुख्य अभियंता (वितरण) बरेली जोन-द्वितीय, जूनियर इंजीनियर दीपक पांडेय मुख्य अभियंता (वितरण) बरेली क्षेत्र-द्वितीय, जूनियर इंजीनियर रविंद्र कुमार मुख्य अभियंता (वितरण) बरेली जोन-द्वितीय, जूनियर इंजीनियर दिनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये कार्यालय मुख्य अभियन्ता (वितरण), बरेली क्षेत्र-द्वितीय से सम्बद्ध किया गया।




साइन इन