Blue Drum conspiracy led from Meerut Muskan to Lucknow Akshat, who murdered his father and hid the body parts मेरठ वाली मुस्कान से लखनऊ के अक्षत तक पहुंची नीले ड्रम की साजिश, पिता के शव के टुकड़े छुपाए, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मेरठ वाली मुस्कान से लखनऊ के अक्षत तक पहुंची नीले ड्रम की साजिश, पिता के शव के टुकड़े छुपाए

मेरठ वाली मुस्कान के बाद अब लखनऊ के अक्षत के नीले ड्रम की चर्चा है। नीले ड्रम की साजिश लखनऊ तक पहुंच गई है। लखनऊ में बेटे ने ही कारोबारी पिता के टुकड़े कर शव को नीले ड्रम में छुपा दिए। इस वारदात से सनसनी फैल गई है।

Tue, 24 Feb 2026 03:43 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मेरठ वाली मुस्कान से लखनऊ के अक्षत तक पहुंची नीले ड्रम की साजिश, पिता के शव के टुकड़े छुपाए

यूपी में एक बार फिर नीले ड्रम वाली साजिश चर्चा में है। मेरठ वाली मुस्कान से अब लखनऊ के अक्षत तक नीले ड्रम की साजिश पहुंची। लखनऊ में बेटे ने ही कारोबारी पिता के टुकड़े कर शव को नीले ड्रम में छुपा दिए। इससे पहले मेरठ के ब्रह्मपुरी में मार्च 2025 को मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति व मर्चेंट नेवी के अधिकारी सौरभ की हत्या की थी। इसके बाद नीले ड्रम में शव भरकर उसमें सीमेंट भर दी थी। इसके बाद नीला ड्रम चर्चा में आया था। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि अक्षत ने मेरठ कांड की कहानी सोशल मीडिया पर देखकर ही नीले ड्रम का चुनाव किया था।

डीसीपी ने बताया कि अक्षत शुक्रवार को पिता की हत्या करने के बाद अगले दिन उनकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंचा था। पुलिस ने तहरीर ले ली थी। इसके बाद तफ्तीश शुरू की तो दोनों की लोकेशन एक साथ मिली। इसके बाद पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने अक्षत को पकड़ा और कड़ाई से पूछताछ शुरू की। सीसी कैमरों की तफ्तीश की। सीसी कैमरों में वह रात में घर से बैग लेकर निकलता दिखा। पुलिस के सवाल जवाब में ‌अक्षत फंस गया। सीसी कैमरों की पुलिस ने फुटेज दिखाई। फिर उसने हत्या की बात स्वीकार की और परत दर परत खुलती गई।

प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि वह पिता के डांटने के कारण काफी समय से हत्या की योजना बना रहा था। मौका पाते ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया। 20 फरवरी को तड़के करीब 4:30 बजे पिता की गोली मार कर हत्या की। इसके बाद आरी से उनके हाथ-पैर काटकर एक बैग में भरे थे। अगले दिन रात में बैग लेकर वह करीब 10 किमी दूर सदरौना गया। वहां हाथ-पैर फेंक आया था। पुलिस अब बरामदगी का प्रयास कर रही है। पुलिस देर रात बरामदगी के लिए अक्षत को लेकर वहां पहुंची जहां उसने हाथ पैर फेंकने की बात स्वीकार की थी। आरी बरामदगी का भी पुलिस प्रयास कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में बेटे ने ही शराब कारोबारी बाप को मारा, हाथ-पैर काटकर शव ड्रम में छिपाया

नीले ड्रम में भर दिया था धड़

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अक्षत ने पिता का धड़ चादर और बिस्तर में लपेटा था। इसके बाद उसे नीले ड्रम में भरकर रख दिया था। पुलिस ने जब शव बरामद किया तो वह पूरी तरह से गल चुका था। भीषण दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाप को टुकड़ों में काटने वाले बेटे ने बरामद कराया हाथ, कल ड्रम में मिली थी लाश

हत्या के बाद गद्दे के नीचे छिपाई थी रायफल

पिता की हत्या के बाद अक्षत ने रायफल गद्दे के नीचे छिपा दी थी। पुलिस ने पूछताछ की तो अक्षत ने गद्दे के नीचे से रायफल निकालकर दे दी। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। डीसीपी ने बताया कि अभी तक लाइसेंस नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटा निकला जल्लाद, बाप को गोली से उड़ाया; आधी लाश ड्रम में भरी; आधी फेंक आया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।