Germany-India Partnership Data Center Establishment in Uttar Pradesh लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी व प्रयागराज में चलेंगी एआई आधारित स्वास्थ्य परियोजनाएं, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी व प्रयागराज में चलेंगी एआई आधारित स्वास्थ्य परियोजनाएं

Lucknow News - - जर्मनी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निवेशकों के साथ की बैठकें

Mon, 23 Feb 2026 08:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी व प्रयागराज में चलेंगी एआई आधारित स्वास्थ्य परियोजनाएं

- जर्मनी की टेक कंपनी के साथ यूपी में डाटा सेंटर स्थापित करने की तैयारी - डाटा गोपनीयता, स्थानीयकरण और राजस्व सृजन के अवसरों पर खास ध्यान लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा है कि जर्मनी के साथ साझेदारी माडल के तहत उत्तर प्रदेश में डाटा सेंटर स्थापित करने की तैयारी है। साथ ही गोपनीयता-अनुपालन वाले स्वास्थ्य डाटा प्लेटफार्म विकसित करने और गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ व प्रयागराज में एआई-आधारित स्वास्थ्य परियोजना शुरू की जाएगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में सोमवार को टेक कंपनी इनोप्लेक्सेस एंड पार्टेक्स के सीईओ डा. गुंजन भारद्वाज के साथ स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी, डाटा सेंटर व एआई-आधारित समाधानों के क्षेत्र में उन्नत सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गए उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक में डा. गुंजन ने भारत में अपने संचालन विस्तार की योजनाएं साझा कीं। बैठक में कंप्यूटर सेंटर स्थापित करने, जीसीसी संचालन को मजबूत करने तथा चिकित्सा शिक्षा में एआई के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी। प्रतिनिधिमंडल और डा. गुंजन के बीच कड़े डाटा गोपनीयता मानकों, डाटा स्थानीयकरण और सुशासन सुनिश्चित करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की डिलीवरी को डाटा-आधारित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। ---- नोएडा एयरपोर्ट के लिए सहयोग पर रहा जोर, हुआ एमओयू उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट क्षेत्र के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से मुलाकात की, जिनमें केल्स्टरबाख के मेयर मैनफ्रेड आकेल, राउनहाइम के मेयर डेविड रेंडेल तथा इनोवेशन राइनमेन के सीईओ स्टीफन विट्टेकिंड शामिल थे। बैठक में फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट क्षेत्र और नोएडा एयरपोर्ट के बीच सहयोग पर चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री ने जर्मनी के प्रतिनिधि मंडल को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भारत की तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था का मुख्य केंद्र है। उप मुख्यमंत्री ने फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट क्षेत्र के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से लाजिस्टिक्स, डाटा सेंटर, नवाचार और अन्य क्षेत्रों में औद्योगिक विकास के लिए सहयोग मांगा। दोनों पक्षों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। उप मुख्यमंत्री ने जर्मनी के औद्योगिक प्रतिनिधिमंडल को उत्तर प्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया ताकि वे उत्तर प्रदेश की नीतियों, निवेश के अवसरों और साझेदारी के संभावित क्षेत्रों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकें। -------- सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रानिक्स क्षेत्र में जर्मनी के सहयोग पर हुआ मंथन उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न औद्योगिक एवं शासकीय प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं। इनमें ग्लोबल अफेयर्स एंड इकोनामिक्स, इंडो-पैसिफिक व चाइना अफेयर्स तथा ईए इलेक्ट्रो आटोमैटिक जीएमबीएच के प्रतिनिधियों से सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रानिक्स क्षेत्र में भारत-जर्मनी सहयोग को सशक्त बनाने पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण आयोजनों में सहभागिता सहित दीर्घकालिक औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने का आमंत्रण दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।