लखनऊ में आज कई जगह रूट डायवर्ट, कल दरोगा भर्ती के लिए आठ शहरों से बसें
लखनऊ में दांडी मार्च के चलते 12 मार्च को सुबह सात बजे से कार्यक्रम समापन तक हजरतगंज का रास्ता बदला रहेगा। डीसीपी कमलेश दीक्षित के मुताबिक सुबह 8:30 बजे जनभवन से लखनऊ विश्वविद्यालय तक दांडी मार्च का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में सुबह 7.00 बजे से समाप्ति तक डायवर्जन रहेगा।

लखनऊ में दांडी मार्च के चलते 12 मार्च को सुबह सात बजे से कार्यक्रम समापन तक हजरतगंज का रास्ता बदला रहेगा। डीसीपी कमलेश दीक्षित के मुताबिक सुबह 8:30 बजे जनभवन से लखनऊ विश्वविद्यालय तक दांडी मार्च का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में सुबह 7.00 बजे से समाप्ति तक डायवर्जन रहेगा।
यहां रहेगा डायवर्जन
- डीएसओ चौराहा से वाहन हजरतगंज, जीपीओ पार्क के बजाए पार्क रोड या सिसेंडी तिराहा होकर गुजर सकेंगे।
- रॉयल होटल चौराहे से वाहन विधानसभा, हजरतगंज चौराहा के बजाए कैसरबाग चौराहा, सिसेंडी तिराहा या बर्लिंगटन चौराहा होकर गुजर सकेंगे।
- संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे और महानगर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन व सिटी बसें सिकन्दरबाग हजरतगंज, विधानसभा के बजाए बैकुंठ धाम, 1090 गांधी सेतु, बंदरियाबाग, लालबत्ती कैंट होकर गुजर सकेंगी।
- केकेसी तिराहे से चारबाग की तरफ से आने वाली सिटी, रोडवेज बसें हुसैनगंज, रॉयल होटल विधानसभा के बजाए लोको, कैंट या हुसैनगंज (बर्लिग्टन) चौराहे से कैसरबाग होकर गुजर सकेंगे।
- बंदरियाबाग चौराहे से वाहन राजभवन, डीएसओ, हजरतगंज, जीपीओ, विधानसभा के बजाए लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब, गांधी सेतु, (1090) चौराहा होकर गुजर सकेंगे।
परीक्षार्थियों के लिए आठ शहरों को बसें कल से
दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए राहत की खबर हैं। रोडवेज प्रशासन परीक्षार्थियों के खातिर 13 से 16 मार्च तक अतिरिक्त बसें चलाने जा रहा हैं। अतिरिक्त बसें उन शहरों के बीच चलाई जाएंगी, जहां से परीक्षार्थियों का सेंटर लखनऊ में हैं। उन शहरों में कानपुर शहर और देहात, सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर, रायबरेली, प्रतापगढ़, ऊंचाहार, फतेहपुर, अयोध्या, गोरखपुर शामिल हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि हर रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। आलमबाग और कैसरबाग बस अड्डे पर हेल्पडेस्क होगी। वहीं रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सर्कुलेटिंग एरिया में हेल्प डेस्क, होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। अतिरिक्त टिकट काउंटर लगाए जाएंगे।
मुफ्त यात्रा नहीं
दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर शरारती तत्व भ्रामक व असत्य सूचनाएं प्रसारित कर रहे हैं। ऐसे ही तत्वों ने बसों में मुफ्त यात्रा का भ्रामक संदेश प्रसारित किया है। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार का कहना है कि अभ्यर्थियों के लिए प्रवेशपत्र दिखाकर निशुल्क बस यात्रा किए जाने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है। उन्होंने सभी क्षेत्रीय/ सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को सोशल मीडिया पर प्रसारित इस भ्रामक सूचना का खंडन करने का निर्देश दिया है।
अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र
परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में आयोजित होगी। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने कहा है कि हर अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के साथ दो घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, आधार कार्ड/पहचान पत्र (डीएल, पासपोर्ट), काला/नीला बाल प्वाइंट पेन लेकर आना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने से आधे घंटे पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। कागज के टुकड़े, पेंसिल बाक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैल्कुलेटर, स्केल, कापी, पेन ड्राइव प्रतिबंधित है।




साइन इन