A flyover and two underpasses will be built in Barabanki on the Lucknow-Ayodhya highway, making travel easier लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक फ्लाईओवर और 2 अंडरपास बनने जा रहे, सफर आसान होगा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक फ्लाईओवर और 2 अंडरपास बनने जा रहे, सफर आसान होगा

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक फ्लाईओवर और 2 अंडरपास बनने जा रहे हैं। 125.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्य का अनुमोदन हो चुका है, जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।

Fri, 22 May 2026 04:41 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक फ्लाईओवर और 2 अंडरपास बनने जा रहे, सफर आसान होगा

UP News: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग अथारिटी (एनएचएआई) द्वारा जिला प्रशासन की ओर से दिए गए ब्लूप्रिंट को मंजूरी दे दी गई है। बाराबंकी जिले में एक फ्लाईओवर और दो अंडरपास बनाने के लिए 125.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्य का अनुमोदन हो चुका है, जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण से लोगों का सफर और आसान हो जाएगा।

जिलाधिकारी डीएम ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि अयोध्या हाईवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एनएचएआई ने 125 किमी लंबे मार्ग पर समाधान के लिए 125 करोड़ से ज्यादा खर्च को मंजूरी दी है। इसके तहत सफेदाबाद में हाईवे पर दबाव को कम करने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। ऐसे ही दादरा चौराहे पर लाइट व्हीकल अंडर पास का निर्माण कराया जाएगा। इससे यहां के कट के पास बनने वाले इस अंडरपास से कार, बाइक, ऑटो व छोटे वाहन आसानी से एक से दूसरी दिशा में जा सकेंगे। इसी तरह से सफदरगंज जक्शन को अपग्रेड करने का कार्य कराया जाएगा।

इसको इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि हाईवे से बदोसरांय व जैदपुर की ओर से आने व जाने वाले वाहन बिना अवरोध के दूसरी दिशा में पहुंच सकेंगे। चौथा प्वाइंट रामसनेहीघाट के दुर्घटना बाहुल्य स्थल को इस प्रॉजेक्ट में शामिल किया गया है। यहां पर भिटरिया के पास एक बड़ा अंडरपास बनाया जाएगा। कोशिश की जा रही है कि इस कार्य को जल्दी ही शुरू करा दिया जाए। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर जिले की सीमा में करीब 60 किमी. की अंदर हादसों पर नियंत्रण किया जा सकेगा।

ओवरलोडेड वाहन, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर

जिलाधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पिछले दो सप्ताह से शनिवार व रविवार को सघन जांच का अभियान चलाया गया है। इसमें भारी संख्या में ड्रंक एंड ड्राइव के मामले सामने आए हैं। इसे आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है। हाईवे के किनारे वाहन खड़े रहने वाले वाहनों को हटाने की जिम्मेदारी यातायात, परिवहन व पुलिस को दिया गया है। बता दें कि अयोध्या हाईवे के बाराबंकी के हिस्से में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सीएम तक चिंता जता चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अस्पताल में छात्रा से रेप पर ऐक्शन में ब्रजेश पाठक, डॉक्टर का लाइसेंस सस्पेंड
ये भी पढ़ें:हाईकोर्ट से लखनऊ मेयर की पावर सीज, फैसले से पहले ही खर्कवाल अस्पताल में भर्ती
ये भी पढ़ें:पति को नपुंसक बताना मानहानि नहीं, पत्नी को हाईकोर्ट से राहत

शीघ्र कार्य शुरू कराया जाएगा

एनएचएआई पीडी इंजी. नकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बाराबंकी जिले की सीमा में एक फ्लाईओवर व दो अंडरपास के निर्माण के लिए 125.70 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। कार्य का अनुमोदन हो चुका है। शीघ्र कार्य शुरू कराया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।