UP Jaunpur Codeine Cough Syrup case two accused surrender in Court Hearing on 26 February कोडीन कफ सिरप केस में दो आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर, 26 फरवरी को होगी सुनवाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कोडीन कफ सिरप केस में दो आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर, 26 फरवरी को होगी सुनवाई

कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में दो आरोपियों ने शुक्रवार को कोर्ट सरेंडर कर दिया। दोनों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी। अब तक कुल 23 आरोपी बनाए जा चुके हैं। इनमें भोला को छोड़कर एक सप्ताह पहले 22 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।

Sat, 14 Feb 2026 07:15 AMSrishti Kunj संवाददाता, जौनपुर
share
कोडीन कफ सिरप केस में दो आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर, 26 फरवरी को होगी सुनवाई

कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में दो आरोपियों ने शुक्रवार को कोर्ट सरेंडर कर दिया। दोनों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी। जौनपुर जिले में वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल की फर्म शैली ट्रेडर्स के जरिए करीब 42 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। जांच में पुष्टि होने पर 21 नवंबर को ड्रग इंस्पेक्टर ने 12 फर्म संचालकों के अलावा शुभम और भोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद सहारनपुर की फर्म वान्या इंटर प्राइजेज के जरिए भी चार फर्मों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया।

यहां अब तक कुल 23 आरोपी बनाए जा चुके हैं। इनमें भोला को छोड़कर एक सप्ताह पहले 22 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। उसके बाद से ही इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है। दबाव के बीच शुक्रवार को आरोपी अर्जुन सोनकर और आकाश सोनकर निवासी चितरसारी थाना कोतवाली ने अपर सत्र न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के अलावा एनडीपीएस एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। स्थानीय थाने की पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ की जानी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोडीनयुक्त सिरप सप्लाई में आरोपी की करोड़ों की संपत्तियां फ्रीज, 10 मुकदमे दर्ज

छह लाख शीशियां ‘पी’ गया विनोद अग्रवाल

कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध सप्लाई में जेल भेजे गए विनोद अग्रवाल के बारे में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब क्राइम ब्रांच और ड्रग विभाग की जांच में सामने आया है कि विनोद अग्रवाल और उसके नेटवर्क ने कफ सिरप की करीब छह लाख शीशियां गायब कर दी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लंबित चार्जशीट मामलों में ढिलाई, 71 जिला जजों से हाईकोर्ट नाराज

पुलिस की पूछताछ में विनोद ने बताया कि उसने दो साल में 19 लाख शीशियां बेची हैं, जबकि जांच में पता चला है कि हिमाचल प्रदेश समेत आठ कंपनियों ने 25 लाख शीशियों की सप्लाई भेजी है। अब पुलिस फिर से विनोद अग्रवाल को रिमांड पर लेगी। गौरतलब है कि विनोद अग्रवाल पर कानपुर में 10 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें विनोद अग्रवाल, उसके बेटे समेत 11 लोग नामजद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपा के शिक्षा मंत्री ने बिस्मिल को समझ लिया था बिस्मिल्लाह;योगी ने सुनाया किस्सा

हमीरपुर में कफ सिरप पीने के बाद बच्चे की मौत

सर्दी-खांसी से पीड़ित तीन साल के बच्चे को झोलाछाप के रूप में प्रैक्टिस करने वाली वार्ड आया ने वयस्कों वाला सिरप दे दिया। सिरप पिलाने के कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। परिजनों के हंगामे पर पुलिस ने वार्ड आया उमा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सिचौलीपुरवा के ब्रजेश ने बताया कि बेटे कार्तिक को सर्दी-जुकाम होने पर उमा सिंह के क्लीनिक पर ले गए। वहीं वार्ड आया उमा ने बच्चे को 14 साल से अधिक उम्र के लिए सिरप दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।