SP education minister mistook Ram Prasad Bismil for Bismillah Khan Yogi said in vidhansabha सपा के शिक्षा मंत्री ने राम प्रसाद बिस्मिल को समझ लिया था बिस्मिल्लाह खां; योगी ने सदन में सुनाया किस्सा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सपा के शिक्षा मंत्री ने राम प्रसाद बिस्मिल को समझ लिया था बिस्मिल्लाह खां; योगी ने सदन में सुनाया किस्सा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के शिक्षा मंत्री को भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां और राम प्रसाद बिस्मिल में अगर अंतर नहीं पता, तो वहां चौपट होना ही होना था, बच्चे नकल नहीं करते तो क्या करते? 

Sat, 14 Feb 2026 05:55 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
सपा के शिक्षा मंत्री ने राम प्रसाद बिस्मिल को समझ लिया था बिस्मिल्लाह खां; योगी ने सदन में सुनाया किस्सा

यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। इस मौके पर सीएम ने सपा सरकार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके शिक्षा मंत्री पं राम प्रसाद बिस्मिल और भारत रत्न बिस्मिल्ला खां में भ्रमित हो गए थे। अंधेर नगरी, चौपट राजा यही था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए विपक्षी दल के कार्यकाल के दौरान शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अव्यवस्था और गंभीरता की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के शासनकाल में एक ऐसी स्थिति देखी थी, जहां माध्यमिक शिक्षा मंत्री को विभाग के अधिकारी ने पहचाना तक नहीं था। एक घटना को जिक्र करते हुए कहा कि जब वह गोरखपुर से सांसद थे और एक रेलवे स्टेशन पर गए थे, उस वक्त वहां कुछ अधिकारी भी मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी 21 फरवरी को पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का करेंगे शिलान्यास, योगी ने किया ऐलान

उन्होंने कहा, 'उसी वक्त सपा सरकार के माध्यमिक शिक्षा मंत्री भी आ गए। मुझे यह देखकर हैरानी हुई कि अधिकारी मंत्री का अभिवादन करने के लिए खड़े भी नहीं हुए।' योगी ने सपा सदस्यों की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'जब मैंने एक अधिकारी से पूछा कि क्या वह मंत्री के साथ आया था तो अधिकारी ने जवाब दिया, कौन से मंत्री? जब मैंने मंत्री की तरफ इशारा किया तो उन्होंने खुद कहा कि वह छह महीने से दफ्तर नहीं गये हैं और शायद इसलिए अधिकारियों ने उन्हें नहीं पहचाना।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में एक करोड़ लोगों की बढ़ने जा रही पेंशन, विधानसभा में सीएम योगी का ऐलान

शिक्षा मंत्री ने राम प्रसाद बिस्मिल को समझ लिया था बिस्मिल्लाह खां

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के शहादत दिवस पर हुए एक किस्से का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के एक शिक्षा मंत्री को कार्यक्रम में बुलाया गया था। जब उन्हें बताया गया कि यह राम प्रसाद बिस्मिल का शहीदी दिवस है तो मंत्री ने उन्हें बिस्मिल्ला खां समझ लिया और कहा कि बिस्मिल्ला खां को हाल ही में एक अवॉर्ड मिला है और सवाल किया कि उन्हें फांसी कैसे दी जा सकती है। जब मौजूद लोगों में से किसी ने मंत्री को यह कहकर टोका कि बात तो पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की थी, बिस्मिल्ला खां का नहीं। इस पर सपा के मंत्री ने उस व्यक्ति पर भारतीय जनता पार्टी का समर्थक होने का आरोप लगाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विरोध करने वालों को कान पकड़कर बाहर कर देना चाहिए, वंदेमातरम विवाद पर बोले योगी

हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं होता, कोई भी कानून से ऊपर नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था, धार्मिक परंपराओं और विपक्ष के रुख को लेकर भी तीखे बयान दिए। प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान हुई घटना पर बोलते हुए कहा कि हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं हो सकता और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। योगी ने कहा कि चार पीठों की परंपरा और वेदों की मर्यादा निर्धारित है, जिसे आदि जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने स्थापित किया था। नियमों का उल्लंघन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।