UP Kanpur Codeine Cough Syrup Supply accused property seized worth crores 10 cases registered कोडीनयुक्त सिरप सप्लाई में आरोपी की करोड़ों की संपत्तियां फ्रीज, 10 मुकदमे दर्ज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कोडीनयुक्त सिरप सप्लाई में आरोपी की करोड़ों की संपत्तियां फ्रीज, 10 मुकदमे दर्ज

कोडीनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई के मामले में जेल में बंद पटकापुर निवासी विनोद अग्रवाल पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। गुरुवार को कानपुर आई वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने अग्रवाल ब्रदर्स के मालिक विनोद अग्रवाल की सिविल लाइंस, चकेरी, जाजमऊ में पांच संपत्तियों को फ्रीज किया है। 

Fri, 13 Feb 2026 10:26 AMSrishti Kunj संवाददाता, कानपुर
share
कोडीनयुक्त सिरप सप्लाई में आरोपी की करोड़ों की संपत्तियां फ्रीज, 10 मुकदमे दर्ज

कोडीनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई के मामले में जेल में बंद पटकापुर निवासी विनोद अग्रवाल पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। गुरुवार को कानपुर आई वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने अग्रवाल ब्रदर्स के मालिक विनोद अग्रवाल की सिविल लाइंस, चकेरी, जाजमऊ में पांच संपत्तियों को फ्रीज किया है। इनकी अनुमानित कीमत 5.18 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आईसीआईसीआई बैंक का एक खाता भी फ्रीज किया गया है। इसमें 37 लाख रुपये हैं। पुलिस के मुताबिक, ये संपत्तियां विनोद अग्रवाल ने कोडीनयुक्त कफ सिरप की काली कमाई से अर्जित की हैं। संपत्ति का ब्योरा एक महीने में ट्रिब्यूनल को न देने पर कुर्की की जाएगी।

वाराणसी सारनाथ के एसीपी विदूष सक्सेना गुरुवार को पुलिस फोर्स के साथ शहर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सारनाथ में क्षेत्रीय ड्रग इंस्पेक्टर ने कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में विनोद अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी सिलसिले में सबसे पहले ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित गोपाल विहार सोसायटी के दो प्लॉट फ्रीज किए। इसके बाद चकेरी के दहेली सुजानपुर में एक और जाजमऊ में दो संपत्तियों को फ्रीज किया गया। एसीपी ने बताया कि यह कार्रवाई 68 एफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई है। इन संपत्तियों की बिक्री, उपयोग और हस्तांतरण पर रोक रहेगी। टीम ने मुनादी कराने के साथ ही पोस्टर भी चस्पा कर दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:21 सेकेंड, 3 थप्पड़, धक्का-मुक्की में चली गोली; वकील हत्याकांड के खुले राज

एसीपी सारनाथ ने बताया कि पुलिस इन पांच संपत्तियों में बिरहाना रोड वाली संपत्ति कॉमर्शियल है। इसके अलावा अन्य सभी आवासीय हैं। बिरहाना रोड की संपत्ति पत्नी सविता अग्रवाल और दहेली सुजानपुर की संपत्ति बेटे शिवम अग्रवाल के नाम पर है। शेष तीन संपत्तियों विनोद अग्रवाल के नाम पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिंदू लड़की की मुस्लिम से शादी टली, महापंचायत पर रार, हिंदूवादी नेता आउस अरेस्ट

कानपुर में विनोद पर दर्ज हैं 10 मुकदमे

विनोद पर कानपुर में 10 मुकदमे दर्ज हैं। विनोद के बेटे शिवम समेत 11 लोग नामजद है। हालांकि अभी तक केवल विनोद की ही गिरफ्तारी हो सकी है। वहीं प्रयागराज के एमके हेल्थकेयर फार्मा के जरिये सारनाथ के पीडी फार्मा को विनोद ने सिरप की सप्लाई की थी। इन दो फर्म पर विनोद अग्रवाल ने 67 करोड़ का अवैध ट्रांजेक्शन किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नशेड़ी कहने पर भड़का दामाद, सास की गोली मारकर हत्या, तमंचा लहराते हुआ फरार

वाराणसी में भी संपत्ति फ्रीज

वाराणसी पुलिस ने गुरुवार को कोडीन कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ दोहरे अभियान में लगभग 33 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। कोतवाल पुलिस की एक टीम ने वाराणसी में आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल की 28 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की, जबकि सारनाथ पुलिस ने कानपुर में आरोपी विनोद अग्रवाल की 5.18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।