यूपी में बरेली से चार और लखनऊ से 10 होली स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी, देखें शेड्यूल
भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अप-डाउन की आठ होली स्पेशल ट्रेनों की और सूची जारी कर दी है। यह सभी ट्रेनें बरेली होकर गुजरेंगी। हालांकि जो ट्रेनें फॉग के चलते दिसंबर से तीन महीने को बंद थीं। उनका भी संचालन शुरू किया जा रहा है।

भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अप-डाउन की आठ होली स्पेशल ट्रेनों की और सूची जारी कर दी है। यह सभी ट्रेनें बरेली होकर गुजरेंगी। हालांकि जो ट्रेनें फॉग के चलते दिसंबर से तीन महीने को बंद थीं। उनका भी संचालन शुरू किया जा रहा है। त्रिवेणी आदि जिन ट्रेनों के फेरे कम किये गये थे, वह आज गुरुवार से नियमित हो जाएंगी। पहले की तरह ही रोज संचालन होगा।
होली स्पेशल
04731- 04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर: 1 से 31 मार्च तक रविवार और बुधवार, 04829-04830-जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर 5,6,12,13,19,20, 26, 27 मार्च गुरुवार और शुक्रवार, 04729-04730-श्रीगंगानगर-गोरखपुर-श्रीगंगानगर 26 फरवरी 27 मार्च तक गुरुवार और शुक्रवार, 09609-09610- उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुरसिटी 3 मार्च से एक अप्रैल तक मंगलवार और बुधवार को संचालित की जाएगी।
होली स्पेशल की चार दिन पहले यह सूची हुई जारी
- 04022-04021 (नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली) 20, 21, 27, 28 फरवरी, 6 और 7 मार्च।
- 04010-04009 (दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली) 26 फरवरी से 6 मार्च तक गुरुवार-शुक्रवार
- 04014-04013 (आनंदविहार टर्मिनल-लौकहा बाजार) 27 फरवरी से 7 मार्च तक प्रतिदिन।
- 04203/04204 (लखनऊ-नई दिल्ली) 23 फरवरी से दो मार्च तक
- 04213-04214 (अयोध्या कैंट-आनंदविहार टर्मिनल- अयोध्या कैंट) 24, 25,26,27 फरवरी, 1, 2, 3,4, 5, 6 मार्च।
- 04227-04228 (वाराणसी-चंडीगढ़-वाराणसी) 21 फरवरी से एक मार्च तक शनिवार-रविवार।
- 04504-04603 (श्रीमाता वैष्णो देवी धाम-वाराणसी-श्रीमाता वैष्णो देवी धाम) 22,24,26, 28 फरवरी, 2,4,6, 8 मार्च।
- 04514-04513 (चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़) 26, 27 फरवरी और 5 और 6 मार्च गुरुवार और शुक्रवार।
- 05005-05006 (बढ़नी-अमृतसर-बढ़नी स्पेशल) 4 से 26 मार्च तक बुधवार-गुरुवार।
लखनऊ होकर 10 होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
उत्तर रेलवे सुलतानपुर से एलटीटी और पूर्वोत्तर रेलवे जोधपुर से गोरखपुर, हैदराबाद से गोरखपुर और रक्सौल से उधना के लिए साप्ताहिक विशेष गाड़ी चलाने जा रहा है। 10 ट्रेनें लखनऊ होकर चलेंगी। इउत्तर रेलवे लखनऊ के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04212/04211 सुलतानपुर-एलटीटी-सुलतानपुर को सुलतानपुर से 26 फरवरी और 02 मार्च को चलाया जाएगा। एलटीटी से यह ट्रेन 27 फरवरी और 03 मार्च को चलेगी। 04226/ 04225 वाणारसी से 25 फरवरी और 03 मार्च को चलेगी। कई ट्रेने ऐसी चलेंगी।
दिल्ली से लखनऊ के लिए होली स्पेशल ट्रेनें
होली पर रेलवे ने दिल्ली, कटरा और चंडीगढ़ से लखनऊ, पूर्वाचल और बिहार के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन नंबर 04203 लखनऊ से दिल्ली के लिए 23 फरवरी और 02 मार्च को 08:05 बजे रवाना होगी। ट्रेन 04204 नई दिल्ली से लखनऊ के लिए 20:20 बजे रात 23 फरवरी और 02 मार्च को चलेगी। 04209 वाराणसी से दिल्ली के लिए 22:30 बजे 24 फरवरी से 06 मार्च तक रोजाना चलेगी। 04210 दिल्ली से वाराणसी के लिए 23:05 बजे 25 से 07 मार्च तक रोजाना चलेगी। 04213 अयोध्या कैंट से आनंद विहार के लिए होली स्पेशल 24 व 26 फरवरी और 01, 03 और 05 मार्च को 18.20 बजे चलेगी। 04060 नई दिल्ली से सुपौल के लिए 20 फरवरी से 06 मार्च तक रोजाना 21:35 पर चलेगी। 04059 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 22 फरवरी से 08 मार्च तक चलेगी। 04054 न्यू दिल्ली से बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन 20 फरवरी से 06 मार्च तक चलेगी।




साइन इन