UP Weather Report Today Clear Sy with cold wave after rains temperature Decrease UP Weather: हवा संग बारिश से बदला यूपी का मौसम, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: हवा संग बारिश से बदला यूपी का मौसम, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड

यूपी के कई इलाकों में बुधवार दोपहर को मौसम पलट गया। कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी होती रही। शाम को कई शहरों में एक साथ तेज और मध्यम स्तर की बारिश होती रही। इससे तापमान धड़ाम हो गया। सर्दी के साथ गलन की वापसी हो गई।

Thu, 19 Feb 2026 06:19 AMSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP Weather: हवा संग बारिश से बदला यूपी का मौसम, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड

यूपी के कई इलाकों में बुधवार दोपहर को मौसम पलट गया। कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी होती रही। शाम को कई शहरों में एक साथ तेज और मध्यम स्तर की बारिश होती रही। इससे तापमान धड़ाम हो गया। सर्दी के साथ गलन की वापसी हो गई। शरीर पर गर्म कपड़े लौट आए। मौसम विभाग ने बुधवार को मध्यम स्तर की हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार जताए थे। सुबह से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई।

धूप देर से निकली, हल्की सर्द हवाएं चलने लगीं। दोपहर करीब 2 बजे के लगभग सभी शहरों के कई हिस्सों में बूंदाबांदी के बाद हल्की बारिश देखी गई। इससे तापमान में खासी कमी आई। इसी दौरान मध्यम स्तर की सर्द हवाएं भी चलने लगीं। इसके बाद शाम 7:30 बजे शहर भर में तेज बारिश देखी गई। लोग जहां के तहां रुक गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साथ जीने मरने की खाई कसम, दलित प्रेमिका ने प्रेमी के साथ पिया जहर, फिर...

एक साथ 8 डिग्री गिरा तापमान

जहां मंगलवार तक 32 डिग्री के आसपास तापमान चल रहा था, वहीं बारिश के बाद दिन का तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यानि कुल 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक होकर 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 96 दर्ज किया गया।

साफ रहेगा आसमान, बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से आसमान साफ रहेगा। सुबह से अच्छी धूप निकलेगी। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। 24 फरवरी तक दिन का तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। जबकि रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। फिलहाल इस बीच बारिश या अंधड़ जैसे बदलाव के आसार नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ यूनिवर्सिटी में मोहन भागवत के विरोध की कोशिश, नारेबाजी के बाद कई हिरासत में

तापमान गिरने से बढ़ी सर्दी

मौसम ने बुधवार को अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान पर घने बादल छाए रहे, जिससे वातावरण में हल्की ठंडक महसूस की गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे हल्की धूप निकली, लेकिन बादलों की आवाजाही दिनभर जारी रही। वहीं देर शाम कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। पिछले कुछ दिनों अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था, जिससे दिन में गर्मी महसूस होने लगी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुर्का पहनकर किया था जलाभिषेक, अब तमन्ना और उसके पति को मिली मारने की धमकी

तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शाम के समय बूंदाबांदी में वातावरण में ठंडक घोल दी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से क्षेत्र में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। बारिश से सुबह शाम की ठंड फिर लौट आई है। वहीं, दिन में धूप खिलने की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।