UP Hamirpur Boat Capsized Woman body found 10 hours after accident search for 5 missing children हमीरपुर नाव हादसे के 10 घंटे बाद मिला एक महिला का शव, यमुना में डूबे पांच बच्चों की तलाश जारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हमीरपुर नाव हादसे के 10 घंटे बाद मिला एक महिला का शव, यमुना में डूबे पांच बच्चों की तलाश जारी

यूपी के हमीरपुर में बुधवार को नाव हादसे के बाद से कोहराम मचा है। लापता की अभी भी तलाश जारी है। वहीं, यमुना में नाव पलटने से डूबने वाले छह लोगों में से एक महिला का शव 10 घंटे बाद बरामद हो गया है। महिला के अलावा पांच बच्चे भी हादसे को दौरान यमुना में डूब गए थे।

Thu, 7 May 2026 09:52 AMSrishti Kunj संवाददाता, हमीरपुर
share
हमीरपुर नाव हादसे के 10 घंटे बाद मिला एक महिला का शव, यमुना में डूबे पांच बच्चों की तलाश जारी

यूपी के हमीरपुर में बुधवार को नाव हादसे के बाद से कोहराम मचा है। लापता की अभी भी तलाश जारी है। वहीं, यमुना में नाव पलटने से डूबने वाले छह लोगों में से एक महिला का शव 10 घंटे बाद बरामद हो गया है। महिला के अलावा पांच बच्चे भी हादसे को दौरान यमुना में डूब गए थे। पांचों बच्चों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रात से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें मौके पर मौजूद हैं। एसडीआरएफ की टीम भी अपने साजोसामान के साथ घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। पूरी रात नदी में सर्च ऑपरेश्न चलाया गया।

डीआईजी चित्रकूटधाम मंडल राजेश एस ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया।घटना का विवरणथाना कुरारा की ग्राम पंचायत भौली के कोतूपुर मजरा निवासी राजू निषाद की पुत्री की मंगलवार को शादी थी। जिसमें उसके नाते-रिश्तेदारों का जमावड़ा हुआ था। बुधवार की सुबह दुल्हन की विदाई के बाद इसके परिवार के कुछ सदस्य रिश्तेदारों के साथ यमुना नदी में लगी सब्जी की बारी में खरबूजा गए हुए थे। शाम को बारी से वापस लौट रहे थे। नाव में कुल नौ लोग सवार थे, तभी बीच नदी में नाव असंतुलित होकर पलट गई। जिससे सभी लोग उसी में डूब गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमीरपुर में बड़ा हादसा: यमुना में डूबी नाव, 4 लोग तैरकर बाहर आए, 6 लापता

तीन लोग किसी तरह नदी से तैरकर बाहर निकल आए, जबकि छह लोग नदी में समा गए। जिनकी रात से ही तलाश शुरू कर दी गई। इस बड़े हादसे की सूचना पर डीएम अभिषेक गोयल, एसपी मृगांक शेखर पाठक मौके पर पहुंच गए। देर रात डीआईजी बांदा राजेश एस. भी घटना स्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। रात में ही एसडीआरएफ की टीम अपने साजोसामान के साथ मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू कार्य में जुट गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे की शादी के दिन उठी पिता की अर्थी; अंतिम संस्कार के बाद निकली बारात

10 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने नदी में डूबी मनकी गांव निवासी 25 वर्षीय ब्रजरानी पत्नी पप्पू का शव बरामद कर लिया है। पांच बच्चों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।नदी में डूबे बच्चों की सूची9 वर्षीय रानी पत्नी बच्चन निषाद, 9 वर्षीय आकांक्षा पुत्री रामहेत निवासी जलाला, पांच वर्षीय लव्यांश पुत्री विष्णु निवासी मनकी, पांच वर्षीय गोरेलाल पुत्र महेश, 11 वर्षीय आदित्य पुत्र महेश लापता हैं। सभी के परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस का कहना है कि लापताओं की तलाश की जा रही है। वहीं, मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदमाशों पर कहर बनकर टूटी UP पुलिस, दो का एनकाउंटर, 4 दिन में 4 को मार गिराया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।