mathura up police encounter bawariya gang two dacoit killed 50 thousand reward बदमाशों पर कहर बनकर टूटी यूपी पुलिस, एक साथ दो का एनकाउंटर, 4 दिन में 4 को मार गिराया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बदमाशों पर कहर बनकर टूटी यूपी पुलिस, एक साथ दो का एनकाउंटर, 4 दिन में 4 को मार गिराया

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार सुबह पुलिस ने एनकाउंटर में दो बदमाशों को मार गिराया। दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मारे गए बदमाशों का नेटवर्क यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान तक फैला था।

Thu, 7 May 2026 09:37 AMYogesh Yadav मथुरा
share
बदमाशों पर कहर बनकर टूटी यूपी पुलिस, एक साथ दो का एनकाउंटर, 4 दिन में 4 को मार गिराया

UP News: यूपी में पुलिस बदमाशों पर कहर बनकर टूट पड़ी है। गुरुवार की सुबह एक बार फिर बदमाशों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ है। मथुरा में हुए एनकाउंटर में पुलिस ने एक साथ दो बदमाशों को मार गिराया है। थाना सुरीर के कस्बा टैंटीगांव में डकैती में शामिल बदमाशों धर्मवीर उर्फ लम्बू और राजेंद्र उर्फ पप्पू को ढेर कर दिया गया है। बावरिया गिरोह के दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में स्वाट प्रभारी अजय वर्मा और हेड कांस्टेबल दुर्गविजय सिंह भी गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास था। इन बदमाशों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में भी तमाम मुकदमे दर्ज हैं।

यूपी में पिछले चार दिनों में ही चार बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया है। मथुरा से पहले सोमवार को आंबेडकरनगर और बुधवार को हरदोई में एक-एक बदमाशों को मार गिराया गया था। आंबेडकर नगर में चार बच्चों और महिला की हत्या करने वाले आमिर को पुलिस ने ढेर किया था। हमीरपुर में मासूम का अपहरण कर हत्या करने वाले मेहनूर को पुलिस ने मार गिराया था। इसके अलावा अलग अलग जिलों में दर्जनों अपराधियों को मुठभेड़ के बाद जेल भेजा गया है। इनमें कई का हाफ एनकाउंटर यानी पैर में गोली मारकर पकड़ा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में मासूम के हत्यारे को मार गिराया; हरदोई में शातिर मेहनूर का एनकाउंटर

मथुरा में डकैती के बाद एक्शन में आई पुलिस

मथुरा के एसपी सुरेश चंद रावत ने बताया कि डकैतों की तलाश में पुलिस की 17 टीमें लगी हुई थीं। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि टैंटीगांव अंडर पास के समीप गुरुवार सुबह पांच बजे अपाचे बाइक सवार बदमाशों से पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से राजस्थान का धर्मवीर उर्फ लम्बू और राजेन्द्र उर्फ पप्पू घायल हो गए। फायरिंग में एसओजी प्रभारी और कांस्टेबल भी घायल हो गए। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां दोनों बदमाशों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बदमाशों पर डीआईजी आगरा की ओर से 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

कारोबारी के परिजनों को बंधक बनाकर हुई थी डकैती

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने सुरीर क्षेत्र के कस्बा टैंटीगांव में 23 अप्रैल की रात व्यवसायी अजय अग्रवाल के मकान में छत के रास्ते घुसकर परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। इस दौरान बदमाश असलहे से डरा धमका कर अलमारी की चाबी लेकर करीब 12 लाख रुपए के जेवर और 3.22 लाख रुपये नकदी लूट ले गए थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में अलसुबह एनकाउंटर, चार बच्चों और मां के हत्यारे को पुलिस ने मार गिराया
ये भी पढ़ें:यूपी में ताबड़तोड़ मुठभेड़: कई जिलों में 'हाफ एनकाउंटर', आधा दर्जन दबोचे गए

सैकड़ों सीसीटीवी खंगालने के बाद पीछे पड़ी पुलिस

घटना के खुलासे में एसएसपी श्लोक कुमार ने एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत और सीओ मांट के नेतृत्व में 17 टीमें लगाई थी। पुलिस टीमों ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मथुरा अलीगढ़, नोएडा, हापुड़ के अलावा राजस्थान में बदमाशों का सुराग हासिल किया और इनके पीछे लगी थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।