major accident in hamirpur boat capsizes in yamuna 4 people swim to safety 6 missing all were attending a wedding हमीरपुर में बड़ा हादसा: यमुना में डूबी नाव, 4 लोग तैरकर बाहर आए, 6 लापता; शादी में आए थे सभी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हमीरपुर में बड़ा हादसा: यमुना में डूबी नाव, 4 लोग तैरकर बाहर आए, 6 लापता; शादी में आए थे सभी

दुल्हन की विदाई के बाद 10 रिश्तेदार नाव से गांव से पास से निकली यमुना नदी के उस पार खरबूजा खाने के लिए गए थे। लौटते समय हवा के तेज झोंके से नाव डगमगा कर पलट गई। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग दौड़ लेकिन नाव सवार लोग नदी में समा गए। इस समय नाव नदी की बीच धारा में थी।

Thu, 7 May 2026 08:35 AMAjay Singh संवाददाता, हमीरपुर
share
हमीरपुर में बड़ा हादसा: यमुना में डूबी नाव, 4 लोग तैरकर बाहर आए, 6 लापता; शादी में आए थे सभी

UP News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बड़ा नाव हादसा हो गया है। यहां खरबूजा खाकर लौट रहे 10 लोगों से भरी नाव यमुना में डूब गई। ये सभी लोग एक शादी में आए थे। चार किसी तरह बचकर बाहर आ गए लेकिन छह लापता हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच बचाव कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक लापता लोगों का पता नहीं चला।

मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर के कोतूपुर पटिया निवासी राजू की बेटी की मंगलवार को शादी थी। इसमें शामिल होने तमाम रिश्तेदार आए थे। बुधवार सुबह दुल्हन की विदाई के बाद 10 रिश्तेदार नाव से गांव से पास से निकली यमुना नदी के उसपार खरबूजा खाने गए थे। लौटते समय हवा के तेज झोंके से नाव डगमगा कर पलट गई। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग दौड़ लेकिन नाव सवार लोग नदी में समा गए। इस समय नाव नदी की बीच धारा में थी। एक किशोर-किशोरी समेत चार लोग किसी तरह तैरकर किनारे पहुंच गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से कुरारा सीएचसी लाया गया है। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोशल मीडिया रील ने बचाई जान, मथुरा नाव हादसे में बची महिला ने ऐसे मौत को दी मात

वहीं, रानी, आकांक्षा, ब्रजरानी, लव्यांश, गोरेलाल और आदित्य डूब गए। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष कुरारा रामआसरे सरोज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम अभिषेक कुमार, सीओ सदर राजेश कमल भी नदी किनारे पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि रात होने से राहत और बचाव के काम में बाधा आ रही है। एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया।

लापता लोगों में दो सगे भाई

नाव डूबने और उस पर सवार छह लोगों के लापता होने की खबर से गांव में हलचल मची हुई है। जिन परिवारों के सदस्य लापता लोगों में शामिल हैं उनमें कोहराम मचा हुआ है। लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है लेकिन ज्यों-ज्यों समय बीत रहा है लोगों की उम्मीद कमजोर पड़ती जा रही और चिंता बढ़ती जा रही है। लापता लोगों में दो सगे भाई बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे जमा हो गए। वे वहां लगातार जमे हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मथुरा नाव हादसे से आगरा तक हड़कंप,यमुना में नाव उतारने से पहले लेना होगा लाइसेंस
ये भी पढ़ें:मथुरा नाव हादसे में 2 और श्रद्धालुओं के शव बरामद, मरने वालों की संख्या हुई 15
ये भी पढ़ें:राधे-राधे, फिर मची चीख-पुकार, बचने को मारते रहे हाथ-पैर,मथुरा नाव हादसे का VIDEO

10 अप्रैल को मथुरा मोटर बोट हादसे में गई थीं 16 जानें

बता दें कि पिछले महीने 10 अप्रैल को मथुरा में यमुना नदी के केशी घाट पर एक मोटर बोट डूब गई थी। इस बोट पर लुधियाना (पंजाब) से आए 37 तीर्थयात्री सवार थे। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हुई थी। हादसे के एक हफ्ते बाद तक शवों की तलाश चलती रही थी। आखिरी शव हादसे के सातवें दिन मिला था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।