UP Gorakhpur: MBBS student death, hangs from bridge railing after being hit by car कार की टक्कर से 15 मी. दूर जाकर पुल की रेलिंग पर लटका एमबीबीएस छात्र, मौत से मचा कोहराम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कार की टक्कर से 15 मी. दूर जाकर पुल की रेलिंग पर लटका एमबीबीएस छात्र, मौत से मचा कोहराम

यूपी के गोरखपुर में एक एमबीबीएस छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। कार की टक्कर से  छात्र 15 मी. दूर जाकर पुल की रेलिंग पर लटक गया। छात्र की मौत से कोहराम मच गया।

Thu, 5 March 2026 04:59 PMDeep Pandey गोरखपुर, एजेंसी
share
कार की टक्कर से 15 मी. दूर जाकर पुल की रेलिंग पर लटका एमबीबीएस छात्र, मौत से मचा कोहराम

यूपी के गोरखपुर में एक सड़क हादसे में एमबीबीएस छात्र की दर्दनाक की मौत हो गई। गोरखपुर के शाहपुर इलाके में कार की टक्कर लगने से स्कूटर सवार एमबीबीएस का एक छात्र उछलकर करीब 15 मीटर दूर जाकर पुलिस की रेलिंग से लटक गया। करीब आधे घंटे तक लटका रहा। वहीं छात्र की मौत से कोहराम मच गया। वहीं पुलिस टक्कर मारने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर तेज गति से जा रही एक लग्जरी कार ने एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र आकाश पांडेय (22) के स्कूटर को टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर लगने से आकाश करीब 15 मीटर दूर जा गिरा और ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर करीब 30 मिनट तक मुंह के बल लटका रहा। उन्होंने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संत कबीर नगर का रहने वाला आकाश बुधवार को एक दोस्त के घर होली मनाने गया था और डिनर के बाद वह रात करीब साढ़े नौ बजे अपने हॉस्टल के लिए निकला था। उन्होंने बताया कि आकाश को टक्कर मारने वाले कार चालक की पहचान प्रॉपर्टी डीलर गोल्डन साहनी के तौर पर हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिनव त्यागी ने बताया कि साहनी पर गैर-इरादतन हत्या और दूसरी संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हैप्पी होली के विवाद में भाई-बहन ने युवक की हत्या, 3 घंटे तक थाने पर बवाल

हादसे में पिता-पुत्र की मौत

वहीं बलरामपुर जिले में भी भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां कोतवाली देहात क्षेत्र के बहराइच बलरामपुर बौद्ध परिपथ पर गुरुवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, कल से मुंबई के लिए चलेगी ट्रेन
ये भी पढ़ें:भुगतान के नाम पर खुलेआम रिश्वत की डिमांड, प्रधानों ने CM पोर्टल पर की शिकायत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।