बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, कल से मुंबई के लिए चलेगी ट्रेन
बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुंबई के लिए अप-डाउन चलेगी। इसका संचालन पांच मार्च से शुरू होगा। ट्रेन 30 दिसंबर 2030 तक सप्ताह में दो दिन गुरुवार एवं शुक्रवार को अपडाउन करेगी।

बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने बुंदेलखंड के यात्रियों को अगले चार सालों के लिए एक साप्ताहिक ट्रेन की सौगात दी है, जो मुंबई अप-डाउन करेगी। इसका संचालन पांच मार्च से शुरू होगा। ट्रेन 30 दिसंबर 2030 तक सप्ताह में दो दिन गुरुवार एवं शुक्रवार को अपडाउन करेगी। इसका ठहराव कस्बे के रेलवे स्टेशन में सुनिश्चित किया गया है।
रेलवे की वेबसाइट के अनुसार रेल मंत्रालय ने सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक सप्ताह के दो दिन गुरुवार तक आगामी पांच मार्च से 30 दिसंबर 2030 तक चलेगी। ट्रेन दो दिन बाद सूबेदारगंज से पांच मार्च की दोपहर 12.10 बजे चलकर छह मार्च को रात 8.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। इस साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव फतेहपुर, गोविंदपुरी, भरुआ सुमेरपुर, रागौल, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे में किया गया है। मुंबई के लिए यह पहली ट्रेन है।
मेमो पैसेंजर डेढ़ घंटा देरी से आई, यात्री परेशान
होली पर्व के चलते नगर की सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। मेमो पैसेंजर अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। नगर के रागौल रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कानपुर मेमो पैसेंजर (64602) तय समय पर नहीं पहुंच सकी। ट्रेन के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर बांदा और चित्रकूट जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगी रही। होली की छुट्टी के कारण अधिक संख्या में लोग अपने रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के विलंब से आने के कारण उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। इससे उनकी यात्रा की योजना प्रभावित हुई। इस संबंध में सहायक स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन पीछे से ही देरी से चल रही थी। जिसके कारण यहां भी देरी से पहुंची।




साइन इन