Angered by Happy Holi, a brother and sister stabbed a young man to death, ruckus at the police station for 3 hours हैप्पी होली के विवाद में भाई-बहन ने चाकू से की युवक की हत्या, 3 घंटे तक थाने पर बवाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हैप्पी होली के विवाद में भाई-बहन ने चाकू से की युवक की हत्या, 3 घंटे तक थाने पर बवाल

हैप्पी होली बोलने से पनपे विवाद में भाई-बहन ने चाकू से की युवक की हत्या कर दी। घटना से नाराज परिजनों ने थाने पर पहुंच कर तीन घंटे जमकर बवाल किया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक, उसकी बहन और मां को गिरफ्तार कर लिया है। 

Thu, 5 March 2026 03:39 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
हैप्पी होली के विवाद में भाई-बहन ने चाकू से की युवक की हत्या, 3 घंटे तक थाने पर बवाल

यूपी की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज मर्डर समाने आया है। यहां दुबग्गा के बेगरिया गांव में हैप्पी होली बोलने से पनपे विवाद में दबंग युवक ने बहन के साथ मिलकर पेंटर कारीगर सूरज गौतम (22) को पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। सूरज की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने थाने पर पहुंच कर तीन घंटे जमकर बवाल किया। मौके पर दुबग्गा, नाका, काकोरी और पारा थाने की पुलिस परिजनों को समझाने बुझाने में जुटी रही। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक, उसकी बहन और माँ को गिरफ्तार कर लिया है।

बेगरिया गांव निवासी पेंटर कारीगर सूरज गौतम और मोहित तिवारी का मकान आमने-सामने है। बुधवार शाम में करीब साढ़े पांच बजे मोहित तिवारी मकान के बाहर टहल रहे थे तभी उधर से गुज़र रहे गांव के ही जिशु ने उनसे हैप्पी होली बोल दिया। जिससे दोनों में विवाद होने लगा। बीच बचाव के लिए सूरज के पिता राजेंद्र गौतम पहुंच गए। इसी दौरान आपस मे मारपीट होने लगीं। मारपीट का शोर सुनकर सूरज पिता को बचाने पहुंचा।

विवाद के दौरान घर मे चाकू से सब्जी काट रही मोहित तिवारी की बहन शिवानी भी चाकू लेकर आ गई। मारपीट के दौरान ही दोनो मोहित व बहन शिवानी ने सूरज गौतम के पेट मे चाकू से कई बार हमला कर घायल कर दिया। चाकू लगने से सूरज लहूलुहान होकर वही पर गिर गया। घटना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग घायल सूरज को ट्रामा सेंटर ले गए। जहां इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी मोहित ,बहन शिवानी व मां रंजना को गिरफ्तार कर लिया। सूरज की मौत से आक्रोशित परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मिलकर दुबग्गा कोतवाली पर जम कर बवाल किया।

बवाल स्थिति को देखते हुए पारा, नाका और काकोरी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई। काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों को शांत कराया जा सका। पुलिस ने मामले में पिता राजेन्द्र गौतम की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीनो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूरज रावत पर परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। परिवार में उसके पिता राजेंद्र, छोटा भाई शिवा हैं, जबकि उसकी मां का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। बेटे की मौत से घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, कल से मुंबई के लिए चलेगी ट्रेन
ये भी पढ़ें:भुगतान के नाम पर खुलेआम रिश्वत की डिमांड, प्रधानों ने CM पोर्टल पर की शिकायत

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि आरोपी मोहित तिवारी बनारस में जीएसटी विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। ग्रामीणों के अनुसार, मोहित का परिवार झगड़ालू किस्म का है। अक्सर गांव में ग्रामीणों से विवाद करते रहते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।