UP Gonda Panchayat assistants will be deployed in 47 gram panchayats across 15 blocks यूपी के इस जिले में 15 ब्लॉकों के 47 ग्राम पंचायतों में सहायकों की होगी तैनाती, ऐसे होगा चयन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में 15 ब्लॉकों के 47 ग्राम पंचायतों में सहायकों की होगी तैनाती, ऐसे होगा चयन

यूपी के गोंडा जिले में 15 ब्लॉकों के 47 ग्राम पंचायतों में सहायकों की तैनाती होगी।इससे जहां ग्राम सचिवालयों की कार्यप्रणाली को मजबूती मिलेगी, वहीं स्थानीय युवाओं को अपने ही गांव में रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

Wed, 11 March 2026 03:10 PMDeep Pandey गोण्डा। सच्चिदानंद शुक्ल
share
यूपी के इस जिले में 15 ब्लॉकों के 47 ग्राम पंचायतों में सहायकों की होगी तैनाती, ऐसे होगा चयन

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यहां 15 विकास खंडो(ब्लॉक) के 47 ग्राम पंचायत में पंचायकों की तैनाती की जानी है। इसके लिए जिले की ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शासन के निर्देश पर जनपद की 47 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती की जाएगी। इससे जहां ग्राम सचिवालयों की कार्यप्रणाली को मजबूती मिलेगी, वहीं स्थानीय युवाओं को अपने ही गांव में रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पद रिक्त हैं, वहां भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर और शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी, ताकि योग्य युवाओं को अवसर मिल सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 मार्च से 17 मार्च तक ग्राम पंचायतों में सूचना चस्पा कर और मुनादी के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद 18 मार्च से एक अप्रैल तक आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे। दो अप्रैल से चार अप्रैल तक प्राप्त आवेदन पत्र संबंधित ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराए जाएंगे। पांच अप्रैल से 10 अप्रैल तक मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जबकि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक परीक्षण और संस्तुति करेगी। इसके बाद 14 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

इन ब्लॉकों में होनी है पंचायत सहायकों की तैनाती

जिले के जिन विकासखंडों में पंचायत सहायक के पद रिक्त हैं, उनमें झंझरी में सात, पड़री कृपाल, करनैलगंज, कटरा बाजार और इटियाथोक में चार-चार पंचायत सहायकों की तैनाती होगी। इसके साथ ही मुजेहना, परसपुर, नवाबगंज, वजीरगंज, मुजेहना, परसपुर में तीन-तीन पद रिक्त हैं। इन पदों पर भी पंचायत सहायकों की तैनाती होगी। इसी प्रकार तरबगंज व बभनजोत में दो-दो, रुपईडीह, हलधरमऊ और मनकापुर में एक-एक, छपिया में पांच पद रिक्त हैं। इन ब्लॉकों में भी खाली पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इस तरह इन सभी ब्लाॅकों में युवा अपने ग्राम पंचायत में ही नौकरी पा जा सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिविल जज के प्रमोशन का कोटा बदला, कैबिनेट में सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी
ये भी पढ़ें:जेवर बिकवाकर घूस लेने पर दरोगा के खिलाफ तगड़ा ऐक्शन, पहले नपे थे चौकी प्रभारी भी
ये भी पढ़ें:गांवों में इस काम के लिए 5000 करोड़ और खर्च करेगी योगी सरकार, प्रस्ताव को मंजूरी

कार्यों को मिलेगी गति

डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि जिले के 15 ब्लाकों की 47 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति से ग्राम सचिवालयों में डिजिटल और प्रशासनिक कार्यो को गति मिलेगी और ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकेंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।