Yogi government will spend another 5,000 crore for this work in UP villages, proposal approved यूपी के गांवों में इस काम के लिए 5000 करोड़ रुपए और खर्च करेगी योगी सरकार, प्रस्ताव को मंजूरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के गांवों में इस काम के लिए 5000 करोड़ रुपए और खर्च करेगी योगी सरकार, प्रस्ताव को मंजूरी

योगी सरकार यूपी के गांवों में इस काम के लिए 5000 करोड़ रुपए और खर्च करेगी। गांवों में घर-घर नल से पानी पहुंचाने की जल जीवन मिशन योजना को रफ्तार देने के लिए प्रदेश सरकार ने 5000 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति की है।

Tue, 10 March 2026 09:29 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के गांवों में इस काम के लिए 5000 करोड़ रुपए और खर्च करेगी योगी सरकार, प्रस्ताव को मंजूरी

UP News: यूपी के गांवों में घर-घर नल से पानी पहुंचाने की जल जीवन मिशन योजना को रफ्तार देने के लिए प्रदेश सरकार ने 5000 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति की है। यह धनराशि केंद्र से योजना का पैसा मिलने की प्रत्याशा में मंजूर किया गया है। इस राशि से अधूरी पाइप पेयजल योजनाएं पूरी की जाएंगी और जो योजनाएं बनकर तैयार हैं लेकिन भुगतान या अन्य कारणों से चालू नहीं हो सकी हैं, उनका संचालन शुरू किया जाएगा। धनराशि स्वीकृति किए जाने संबंधी प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पाइप से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत बड़े पैमाने पर योजनाएं चल रही हैं। कई जिलों में पाइप लाइन और टंकी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन धनराशि के अभाव में कुछ योजनाएं पूरी तरह चालू नहीं हो पा रही हैं. इसी को देखते हुए राज्य सरकार अतिरिक्त 5000 करोड़ रुपये राज्यांश के रूप में देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में नहीं पाएगी फर्जी रजिस्ट्री, योगी सरकार के इस कड़े फैसले से लोगों को राहत
ये भी पढ़ें:इन 8 शहरों में आवासीय योजना के लिए 425 करोड़, योगी कैबिनेट में प्रस्ताव मंजूर
ये भी पढ़ें:UP में प्रस्तावित इन एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण तेज करें, योगी के निर्देश

अधूरी परियोजनाओं का शुरू होगा संचालन

योजना के तहत सबसे पहले उन पाइप पेयजल योजनाओं की बकाया देनदारियां चुकाई जाएंगी जो भौतिक रूप से पूरी हो चुकी हैं लेकिन अभी तक चालू नहीं हो सकी हैं। इसके बाद 90 से 100 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी योजनाओं को तेजी से पूरा कर संचालन और अनुरक्षण में लाया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में गांवों में नल से पानी की आपूर्ति शुरू हो सकेगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार विन्ध्य और बुन्देलखण्ड क्षेत्र में 63 सतही जल आधारित और 548 भूगर्भ जल आधारित पेयजल योजनाओं पर काम चल रहा है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में 36232 भूगर्भ जल आधारित योजनाएं निर्माणाधीन हैं। जल गुणवत्ता से प्रभावित जिलों में सतही स्रोत आधारित 14 योजनाएं भी बनाई जा रही हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।